Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Amazon भारत में लेकर आ रहा है ई-रिक्शा,Jeff Bezos ने कुछ इस अंदाज में किया ऐलान
  • बिजनेस

Amazon भारत में लेकर आ रहा है ई-रिक्शा,Jeff Bezos ने कुछ इस अंदाज में किया ऐलान

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-24-4

Amazon के फाउंडर और सीईओ Jeff Bezos कुछ दिन पहले ही भारत में थे. उन्होंने छोटे बिजनेस के लिए भारत में 1 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया है. बेजोस ने कहा था कि जल्द ही भारत में कंपनी इलेक्ट्रिक डिलिवरी रिक्शा की शुरुआत करने वाली है.

जेफ बेजोस ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वो इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाते दिख रहे हैं. अपने ट्वीट में जेफ बेजोस ने कहा, ‘हे, इंडिया! हम इलेक्ट्रिक डिलिवरी रिक्शा के रूप में एक नया उत्पाद लेकर आ रहे हैं। यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक है और जीरो कार्बन उत्सर्जित करता है।’ अपने ट्वीट में बजोस ने ‘ClimatePledge’ हैश टैग भी लगाया है।

जेफ बेजोस  में अपने इस ट्वीव में क्लाइमेट चेंज का हैशटैग भी लगाया है. ये कंपनी के क्लाइमेट चेंज को लेकर उठाए गए कदम का एक हिस्सा है. ऐमेजॉन के फाउंडर के भारत आने के बाद एक कॉन्ट्रोवर्सी भी शुरू हुई. पीयूष गोयल ने एक कार्यक्रम में कहा कि बजोस निवेश करके भारत पर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं.

पीयूष गोयल के इस बयान के बाद Amazon फाउंडर जेफ बेजोस ने एक ओपन लेटर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने भारत को लेकर अपने कमिटमेंट और निवेश के बारे में बताया. उन्होंने कहा है कि 1 बिलियन डॉलर निवेश के साथ उन्होंने भारत में अगले 5 साल में 10 लाख जॉब देने का भी टार्गेट रखा है.

बेजोस की ई-रिक्शा चलाते हुई वीडियो को अब तक लाखों लोग शेयर कर चुके हैं। बेजोस ने पिछले हप्ते ही अपनी भारत यात्रा संपन्न की है। अपनी यात्रा के दौरान की कई फोटोज और वीडयोज भी उन्होंने ट्विटर पर शेयर की हैं। रविवार को भी बेजोस ने एक वीडियो शेयर की, जिसमें वे कंपनी के डिलिवरी स्टेशन पर कर्मचारियों से बातचीत कर रहे थे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुलयम अखलिश के साथ है तो भी पीछे मुड़कर नहीं देखूंगा :शिवपाल
Next: जेपी नड्डा बने भाजपा के नए अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.