Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जेपी नड्डा बने भाजपा के नए अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव
  • राजनीति

जेपी नड्डा बने भाजपा के नए अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-25-3

नई दिल्ली,  जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उनका चुनाव निर्विरोध हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय से हुई। इसके मद्देनजर मुख्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ भाजपा नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी मौजूद रहे। 

जेपी नड्डा मोदी सरकार में स्वास्थ्य जैसे अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं. पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत की सफलता का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है. पिछले करीब आठ महीनों से कार्यकारी अध्यक्ष का काम-काज संभाल रहे नड्डा ने पार्टी के अंदर कई जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया है. अब वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी BJP की कमान संभालेंगे.

संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता राधामोहन सिंह ने पार्टी मुख्यालय में इसकी घोषणा की। निवर्तमान अध्यक्ष अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नड्डा को बधाई दी। नड्डा इससे पहले पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। वह तीन साल तक इस पद पर रहेंगे।

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख और राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जेपी नड्डा के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी। गोयल ने समाचार एजेंसी को बताया, ‘मुझे गर्व है कि हमने भारतीय जनता युवा मोर्चा में एक साथ काम किया है। जब वह अध्यक्ष थे, तब मैं महासचिव था। नड्डा बहुत ही सरल और अनुभवी व्यक्ति हैं। पार्टी उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Amazon भारत में लेकर आ रहा है ई-रिक्शा,Jeff Bezos ने कुछ इस अंदाज में किया ऐलान
Next: साई बाबा का जाना स्थान शिर्ड़ी हुआ बंद

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 7 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 8 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.