Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • क्या है सार्स वायस ? जिससे घबराई है पूरी दुनिया, अबतक 17 की मौत
  • विदेश

क्या है सार्स वायस ? जिससे घबराई है पूरी दुनिया, अबतक 17 की मौत

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-28

चीन में अब तक कोरोना वायरस के 500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 17 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार से वुहान से बाहर जाने वाली सभी उड़ानों और ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। लोगों को बिना कारण घर से निकलने से मना किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख टेड्रॉस एडहेनम गेब्रेयीसुस ने बुधवार को कहा कि समस्या को दुनिया के लिए खतरा (ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी) घोषित किया जाए या नहीं, इस पर विचार कर रहे हैं।

यातायात बंद किए जाने पर डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि इस कदम से चीन न केवल अपने देश में वायरस के प्रकोप को नियंत्रित करेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फैलने की आशंका कम करेंगे। चीन में हजारों लोग इसकी चपेट में हैं। कोरोना वायरस का पहला केस वुहान शहर में 31 दिसंबर को मिला था। कोरोनो वायरस एसएआरएस (सीवियर एक्यूट रेसिपिरेटरी सिंड्रोम-सार्स) जैसा होने के कारण खतरा बना हुआ है।

वायरस को लेकर भारत में भी सतर्कता बरती जा रही है। देश के सात हवाईअड्डों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। चीन और हांगकांग से लौटे यात्रियों की थर्मल जांच की जाएगी। खतरा इसलिए भी अधिक बढ़ रहा है, क्योंकि ये वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी जा सकता है।

माना जा रहा है कि वायरस जानवर से फैला है
अमेरिका के 5 हवाई अड्डों पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। लंदन से मॉस्को तक के हवाई अड्डों पर भी जांच की जा रही है। डब्ल्यूएचओ ने पुष्टि की है कि प्रभावित लोगों के संपर्क में आने पर यह फैल सकता है। माना जा रहा है कि जानवर से यह वायरस फैला। चीन के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के निदेशक गाओ फू ने कहा कि हम पहले से ही जानते हैं कि बीमारी एक ऐसे जगह से पनपी, जहां अवैध तरीके से जंगली जानवरों की खरीद-बिक्री होती है।

एयरपोर्ट्स , बस अड्डे, ट्रेन में भी लोगों की जांच

चीन में न्यू ईयर मनाने के लिए इस हफ्ते लाखों लोगों आना-जाना करेंगे। इसे देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने एयरपोर्ट्स, बस अड्डों, ट्रेनों में लोगों की जांच की जा रही है। बीजिंग, शंघाई और चोंगकिंग के साथ ही उत्तर पूर्व, मध्य और दक्षिण चीन से भी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। जापान, मकाऊ, दक्षिण कोरिया, ताइवान, थाईलैंड और अमेरिका में भी इसके मामले मिले।

Post navigation

Previous: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मची मछलियों की ‘लूट’
Next: दिल्ली की सड़कों पर, आज है फुल ड्रेस रिहर्सल, मेट्रो के कुछ स्टेशन और ये रास्ते रहेंगे बंद…….

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.