Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली की सड़कों पर, आज है फुल ड्रेस रिहर्सल, मेट्रो के कुछ स्टेशन और ये रास्ते रहेंगे बंद…….
  • दिल्ली

दिल्ली की सड़कों पर, आज है फुल ड्रेस रिहर्सल, मेट्रो के कुछ स्टेशन और ये रास्ते रहेंगे बंद…….

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-30-3

26 जनवरी यानी को गणतंत्र दिवस वाले दिन नई दिल्ली जिले में जाने से जहां तक संभव हो, बचने की कोशिश करें। वरना आपको जाम में फंसना पड़ सकता है। या फिर लंबे रास्तों से घूमकर मंजिल तक पहुंचना पड़ेगा। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली परेड के लिए बृहस्पतिवार (23 जनवरी) को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा और इस दौरान यातायात जाम की संभावना है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार यह रिहर्सल आज सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर विजय चौक से शुरू होगा और राजपथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले की ओर बढ़ेगा। रिहर्सल के दौरान उन्हीं मार्गों का इस्तेमाल किया जाएगा जिन पर 26 जनवरी को परेड होगी।

पुलिस ने एक परामर्श में कहा कि परेड रिहर्सल पूरा होने तक गुरुवार (23 जनवरी) को विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा बिल्कुल यही स्थिति शनिवार (25 जनवरी) शाम छह बजे से रविवार (26 जनवरी) को परेड पूरा होने तक रहेगी। बृहस्पतिवार (23 जनवरी) को यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी, लेकिन उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों के कुछ द्वार बंद रहेंगे। इन दोनों स्टेशनों के कुछ प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे।

पुलिस अधिकारी नरेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया, ‘दोनों ही दिनों में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि परेड और रिहर्सल परेड के दौरान कहीं कोई चूक न होने पाए। दिल्लीवासियों को दोनों ही दिन यातायात संबंधी परेशानी से न जूझना पड़े, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।’ दिल्ली के लोगों को दोनों दिन के यातायात इंतजामों से मीडिया के जरिये बताया जा रहा है, क्योंकि दोनो ही दिनों में प्रतिबंधित इलाकों में वाहनों का प्रवेश सुबह करीब 9 बजे से लेकर दोपहर में परेड खत्म होने तक, पूर्णत: प्रतिबंधित होगा।

ये मार्ग रहेंगे बंद
नई दिल्ली के विजय चौक, राजपथ, जनपथ, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, आईटीओ के रास्तों पर सुबह साढ़े नौ बजे से ही यातायात पूर्णत: प्रतिबंधित होगा।

23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल परेड के दौरान केंद्रीय सचिवालय सहित दो मेट्रो स्टेशन सुबह से दोपहर तक बंद रहेंगे। 26 जनवरी की परेड के लिए नई दिल्ली जिले के कई मुख्य मार्गों पर यातायात 25 जनवरी को शाम 6 बजे से ही बंद कर दिया जाएगा।

ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
परेड मार्ग के बीच में आने वाले चार मेट्रो स्टेशन 26 जनवरी परेड के दिन सुबह पांच बजे से ही बंद रहेंगे। इनमें केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन भी शामिल हैं। केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे बंद रहेंगे। वहीं लोककल्याण मार्ग और पटेल चौक सुबह आठ बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। 23 जनवरी को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल परेड के लिए रफी मार्ग को 22 जनवरी की रात 11 बजे से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसी तरह गणतंत्र दिवस परेड के लिए 25 जनवरी की रात 2 बजे से ही संबंधित मार्गों को बंद कर दिया जाएगा।

Post navigation

Previous: क्या है सार्स वायस ? जिससे घबराई है पूरी दुनिया, अबतक 17 की मौत
Next: महानायक सुभाष चंद्र बोस जी की 123वें जयंती ,जानने कुछ रोचक बाते

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.