Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • थरूर बोले- राज्य सरकारें सीएए लागू करने से मना नहीं कर सकती, प्रणब ने कहा- मौजूदा आंदोलन लोकतंत्र को मजबूती देंगे
  • दिल्ली
  • राजनीति

थरूर बोले- राज्य सरकारें सीएए लागू करने से मना नहीं कर सकती, प्रणब ने कहा- मौजूदा आंदोलन लोकतंत्र को मजबूती देंगे

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

कांग्रेस शासित पंजाब में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव लाया जा चुका है और राजस्थान इसकी तैयारी में है। इस बीच जयपुर में शुरू हुए लिटरेचर फेस्टिवल के पहले दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने कहा- राज्यों द्वारा सीएए के खिलाफ प्रस्ताव लाने की बातें सिर्फ राजनीति से प्रेरित हैं। क्योंकि नागरिकता देने में उनकी बमुश्किल कोई भूमिका है। राज्य सरकारें यह नहीं कह सकतीं कि वे सीएए को लागू नहीं करेंगी। मुखर्जी ने चुनाव आयोग द्वारा आयोजित पहले सुकुमार सेन स्मृति लेक्चर में कहा, ‘भारतीय लोकतंत्र समय की कसौटी पर हर बार खरा उतरा है। पिछले कुछ महीनों में विभिन्न मुद्दों पर लोग सड़कों पर उतरे, खासकर युवाओं ने इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी आवाज को मुखर किया। संविधान में इनकी आस्था दिल को छूने वाली है।’ प्रणब ने कहा, ‘आम राय लोकतंत्र की जीवन रेखा है।

जयपुरमें शुरू हुए लिटरेचर फेस्टिवल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर अपनी पार्टी के रुख से अलग-थलग दिखे। उन्होंने कहा- राज्य सरकारें सीएए लागू करने से मना नहीं कर सकतीं। वहीं, मोदी सरकार के प्रति नरम रुख रखने वाले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सीएए के खिलाफ हो रहे शांतिपूर्ण आंदोलन को लोकतंत्र को मजबूती देने वाला बताया है। यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे प्रणब के इस बयान ने भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा की है, क्योंकि उनके बारे में माना जाता रहा है कि वह मोदी सरकार के प्रति नरम रुख रखते हैं। पीएम मोदी और उनके बीच संबंध काफी अच्छे हैं और यहां तक कि वह नागपुर में आरएसएस के कार्यक्रम में भी शरीक हो चुके हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अर्जेंटीना में जोरदार भूकंप 5.5 की तीव्रता
Next: अब और भी कम कीमत में मिलेगा Redmi Go स्मार्ट फ़ोन

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.