Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • “मुझे गिराने वाले कई बार गिरे” ट्वीटर पर किया ट्वीट अनुपम खेर ने
  • मनोरंजन

“मुझे गिराने वाले कई बार गिरे” ट्वीटर पर किया ट्वीट अनुपम खेर ने

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

अनुपम खेर के इस ट्वीट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. फैंस अनुपम के ‘शेर’ की दाद दे रहे हैं. फैंस ने कहा कि अनुपम का यह ट्वीट उनके हेटर्स के लिए जोरदार तमाचा है. मालूम हो कि पिछले दिनों अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह के बीच CAA/NRC मामले को लेकर तनातनी हो गई थी. कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने अनुपम का साथ भी दिया था. अनुपम सोशल मीडिया पर एक्ट‍िव रहते हैं. इससे पहले वे एक बच्चे की वीडियो शेयर कर चर्चा में आए थे. वीडियो में एक बच्चा स्कूल में हो रही प्रार्थना के दौरान हाथ जोड़ कर खड़ा हुआ है और उसने हाथों से एक लॉलीपॉप पकड़ा हुआ है. बच्चा आंखें मूंदे हुए है और प्रार्थना के बीच-बीच में लॉलीपॉप खाता जा रहा है. अनुपम खेर को भी ये वीडियो काफी पसंद आया है.

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह के बीच CAA/NRC को लेकर तीखी नोक-झोंक हुई थी. नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को जोकर कहा था. उनके इस तंज का पलटवार करते हुए अनुपम ने भी एक वीडियो ट्वीट कर उन्हें फ्रस्ट्रेटेड इंसान बताया था. अब अनुपम अपनी एक और ट्वीट की वजह से चर्चा में हैं. अनुपम खेर ने एक स्ट्रॉन्ग लाइन ट्वीट कर हेटर्स को करारा जवाब दिया है. उन्होंने लिखा, ‘ना मैं गिरा और ना मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे….पर….कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे…’. उनका यह ट्वीट किसी पलटवार से कम नहीं है अनुपम खेर.ने इस स्ट्रॉन्ग लाइन के जरिए उन लोगों को जवाब दिया है जो उनकी बातों को गलत मानते हैं. ऐसे लोग जो अनुपम के ख‍िलाफ बोलते हैं या फिर अनुपम को पसंद नहीं करते, उनके लिए अनुपम ने यह शानदार पंच दिया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निर्भया गैंगरेप के दोषी विनय ने बनाई पेंटिंग, और दरिंदा नामाक डायरी भी लिखी
Next: महिंद्रा XUV300 ने हासिल की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.