Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • निर्भया गैंगरेप के दोषी विनय ने बनाई पेंटिंग, और दरिंदा नामाक डायरी भी लिखी
  • दिल्ली

निर्भया गैंगरेप के दोषी विनय ने बनाई पेंटिंग, और दरिंदा नामाक डायरी भी लिखी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Captureg

निर्भया के दोषियों के वकील ओर से मांगे दस्तावेजों को जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध करा दिया गया है. दोषियों की तरफ से पेश वकील ने कहा कुछ दस्तावेज कल रात 10.30 बजे दिए गए है. लेकिन दोषी विनय की केस डायरी अभी तक नहीं दी गयी है. वकील ने कहा कि केस डायरी 160 पेज की है वो नहीं मिली है. इसके साथ ही उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं दी गयी है और विनय दिल्ली लोक नायक अस्पताल में 10 दिन था वो भी दस्तावेज नहीं मिला है.आपको बता दें कि दोषियों के वकील ने कोर्ट में बताया, ‘विनय से मैं जल्द ही मिला था लेकिन उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है. जेल प्रशासन उसका ध्यान रख रहा है लेकिन बावजूद इसके उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है. वकील ने कहा कि जेल नंबर 14 मंडोली में पवन का सिर फोड़ दिया गया था. सितंबर 2013 में यह घटना हुई थी उसकी भी रिपोर्ट नहीं दी गयी. उस समय पवन को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वकील ने आरोप लगाया कि विनय को जेल के अंदर स्लो प्वाइजन दिया गया है. उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ था. विनय की हालत ठीक नहीं है. कहा ये भी जा रहा है कि वे 7 दिन से हड़ताल पर हैं. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद चीजें साफ हो जाएंगी

वकील ने बताया कि जेल में रहते हुए विनय ने कुछ पेटिंग भी बनाई है. तिहाड़ हाट में उसकी पेंटिंग्स की बिक्री भी हुई. मैंने उनके बारे में जानकारी चाहता हूं कि आखिर उसकी पेंटिंग्स से क्या कमाई हुई. विनय ने 11 पेंटिंग बनाई और 19 पन्नों की ‘दरिंदा’ डायरी भी लिखी. जेल प्रशासन ने दोषी विनय की पेटिंग और उसकी डायरी दरिंदा को भी कोर्ट में पेश किया. इसके बाद कोर्ट ने तिहाड़ जेल से कहा कि सभी दस्तावेज दोषियों को दे दिए जाएं. इस पर जेल प्रशासन ने कहा कि सभी दस्तावेद सौंप दिए गए हैं

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नसरुद्दीन की बेटी ने क्लिनिक में महिलाओ से करि मार पीट शिकायत दर्ज
Next: “मुझे गिराने वाले कई बार गिरे” ट्वीटर पर किया ट्वीट अनुपम खेर ने

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 14 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.