Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जानिए क्या है पूरा मामला, महिला ने रच डाला षड्यंत्र अपना बच्चा बहन को गोद देने के लिए
  • राज्य

जानिए क्या है पूरा मामला, महिला ने रच डाला षड्यंत्र अपना बच्चा बहन को गोद देने के लिए

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

बेटा होने पर महिला के घर वालों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मामला तूल पकड़ता देख अस्पताल प्रबंधन ने पूछताछ की तो बच्चे की असली मां ने सामने आकर अपनी गलती मानी और बच्चे को अपना लिया। अपनी बहन को अपना होने वाला बच्चा गोद देने के लिए महिला ने षड्यंत्र रच डाला। महिला ने अस्पताल के कागजात में अपने नाम की जगह बहन का नाम और पति के नाम की जगह अपने जीजा का नाम लिखवा दिया।

भर्ती होने से लेकर अस्पताल की सभी कागजी प्रक्रिया में उसने अपनी बड़ी बहन रीना और अपने जीजा के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया, ताकि दस्तावेजों के मुताबिक बच्चा उसकी बहन का ही रहे। सोमवार सुबह महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। इसके बाद उसने अपनी बहन और जीजा को अस्पताल बुला लिया।

वहीं प्रसव होने की जानकारी जब महिला के पति किशन कुमार को मिली तो उसका पूरा परिवार अस्पताल पहुंच गया और सभी ने पुलिस बुलाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष का कहना था कि कंचन झूठ बोल रही है और यह उसका ही बच्चा है।

महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि दिल्ली के करावल नगर निवासी कंचन राणा की बड़ी बहन रीना का शादी के 11 साल बाद भी कोई बच्चा नहीं था। इसीलिए उसने अपनी बड़ी बहन की मदद करने के लिए अपने ससुराल वालों को बिना बताए गाजियाबाद के महिला अस्पताल में सोमवार को प्रसव दर्द होने के कारण यहां आकर भर्ती हो गई।

इसके बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। कंचन ने मान लिया कि यह उसका ही बच्चा है। बड़ी बहन को बच्चा गोद देने के लिए उसने यह सारा षड्यंत्र रचा था। गुरुवार को महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: TRUMP KE TWIT: के बाद चीन और अमेरिका के व्यापार युद्ध समाप्त
Next: UNNAO CASE: रेप पीड़िता पांचवें दिन भी वेंटिलेटर पर जिन्दगी के लिए लड़ रही है

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.