Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 56 हुई, भारत बोला- हमारे 250 छात्रों को वापस भेजो
  • देश
  • विदेश

कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 56 हुई, भारत बोला- हमारे 250 छात्रों को वापस भेजो

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
download-53

चीन से शुरू होकर 10 से अधिक देशों में फैल चुके कोरोना वायरस से 15 और मौत हो गई हैं। चीन के स्वास्थ्य आयोग के अनुसार सभी मौतें चीन के शहर वुहान में हुई जो संक्रमण का केंद्र है। शनिवार को 400 नए संक्रामक रोगी इसकी चपेट में आए। इन्हें मिलाकर कोरोना वायरस अब तक 56 लोगों को लील चुका है और करीब 2000 इससे संक्रमित हैं।इनमें से 237 की हालात बेहद खराब बताई जा रही है। इसके अलावा 1,965 लोगों को संदिग्ध रोगी मानते हुए निगरानी में रखा गया है। वहीं भारत ने चीन से कहा, कोरोना वायरस के गढ़ वुहान में फंसे 250 से ज्यादा भारतीय छात्रों को वहां से जाने की इजाजत दे।

आम नागरिकों पर भी इसका बुरा असर हो रहा है। चीन द्वारा शनिवार को नए शहरों में आवागमन रोका, जिसके बाद यहां के 18 शहरों के 5.6 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं, उनकी आवाजाही थम गई है। वुहान जैसे शहरों में, जहां पहले से प्रतिबंध लगाए गए थे, उन्हें कड़ा कर दिया गया है। आधी रात से सभी तरह के यातायात पर भी पाबंदी लगा दी है।

मरीज का इलाज करते चीनी डॉक्टर की गई जान
चीन में संक्रमित लोगों के इलाज में जुटे एक डॉक्टर की मौत भी शनिवार को हो गई। वे पहले डॉक्टर हैं, जिनकी इन मरीजों की सेवा करते हुए मौत हुई। 62 साल के सर्जन लियांग वूडॉन्ग हुबई के शिनहुआ अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे थे। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि वे पिछले हफ्ते वुहान के जिनयिंतन अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे थे, उसी समय संक्रमण की चपेट में आ गए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Republic Day Parade 2020 : राजपथ पर नारी शक्ति का दिखा दमदार प्रदर्शन
Next: गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर में भी जश्न ,बच्चों भी झूमते नजर आये

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.