Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • टाटा मोटर्स ने भारत में लॉन्च अल्ट्रोज़
  • बिजनेस

टाटा मोटर्स ने भारत में लॉन्च अल्ट्रोज़

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
2019-Tata-Altroz-High-Street-Gold-Rear-Quarter

ऑटो एक्सपो 2020 से ठीक पहले टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी बिल्कुल नई हैचबैक टाटा अल्ट्रोज़ लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.29 लाख रुपए रखी गई है. पेट्रोल वेरिएंट के लिए अल्ट्रोज़ की ये कीमत 7.69 लाख रुपए तक जाती है, वहीं इसके डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपए है जो टॉप मॉडल के लिए 9.29 लाख रुपए तक जाती है. कंपनी ने इस कार के साथ प्रिमियम हैचबैक सैगमेंट में एंट्री की है और ये टाटा मोटर्स की पहली कार है जिसे अल्फा मॉड्युलर प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है. भारतीय बाज़ार का ये सैगमेंट मुकाबले से भरा हुआ है।

अल्ट्रोज़ को 5 वेरिएंट्स XE, XM, XT, XZ और XZ (O) में उपलब्ध कराया है. कार के बेस वेरिएंट XE में डबल बैरल हैडलैंप्स, स्टील व्हील्स के साथ हब कैप, डैशबोर्ड पर क्रोम फिनिश, 4-इंच का LED इंस्ट्रुमेंट कंसोल और सामान्य स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स दिए हैं. सुरक्षा की बात करें तो ये कार डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, हाई स्पीड लिमिटर और ऐसे ही कई और फीचर्स से लैस है. कार को सामान्य तौर पर ईको और ड्राइव मोड में उपलब्ध कराया गया है.

अल्ट्रोज़ कंपनी की पहली कार है जिसके साथ टाटा मोटर्स ने वॉइस बॉट दिया है जो खुदके हिसाब से बदला जाने वाला वॉइस कमांड फीचर है और ये गूगल असिस्टेंस पर काम करता है. ये फीचर टाटा अल्ट्रोज़ के ग्राहकों को इन-कार असिस्टेंस देता है जिससे वॉइस बॉट इस्तेमाल करने वाले इसके ज़रिए कई फीचर्स का उपयोग ज़ुबानी कर सकते हैं

शुरुआती कीमत ₹ 5.29 लाख

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कम्बोडिया में चूहे बचा रहे इंसानो की जान चूहे बने हीरो
Next: क्या बायस्ड है Bigg Boss 13? सिद्धार्थ शुक्ला को फेवर करने के आरोपों पर बोलीं शेफाली जरीवाला

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.