Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सामने आई गौरव चंदेल हत्याकांड के मास्टरमाइंड की तस्वीर, पत्नी गिरफ्तार
  • क्राइम
  • दिल्ली

सामने आई गौरव चंदेल हत्याकांड के मास्टरमाइंड की तस्वीर, पत्नी गिरफ्तार

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

यूपी पुलिस ने गौरव चंदेल हत्याकांड मामले में रविवार को पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने मिर्ची गैंग के सदस्य उमेश और 2 लाख के इनामी बदमाश आशु जाट की पत्नी पूनम को पकड़ा. पुलिस मुठभेड़ में उमेश के पैर में गोली लगी है.

हालांकि मुठभेड़ के दौरान उमेश पुलिस की रिवाल्वर छीनकर भाग रहा था. ये खुलासा हापुड़ के एसपी संजीव सुमन ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया. हापुड़ की SOG टीम और थाना धौलाना पुलिस को रविवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी.

मिर्ची गैंग का सक्रिय सदस्य है उमेश

उमेश के कब्जे से सरकारी पिस्टल, थाना कविनगर से लूटी गई कार की चाबी, चोरी की बाइक और एक अवैध पिस्टल समेत 3 कारतूस बरामद किया गया. उमेश बुलंदशहर के शिकारपुर थाना अंतर्गत रायपुर का रहने वाला है. उसके साथ जो महिला गिरफ्तार हुई है, वह आशु जाट की पत्नी है. उसका नाम पूनम है और वह गाजियाबाद जिले के कविनगर की रहने वाली है

गौरव चंदेल हत्याकांड की परतें धीरे-धीरे खुलती जा रही है. हत्याकांड का मास्टरमाइंड आशु जाट उर्फ प्रवीन बताया जा रहा है. गाजियाबाद के मसूरी का रहने वाला आशु जाट अपना गैंग चलाता है.

आशु जाट अपने गैंग के जरिए वेस्टर्न यूपी और एनसीआर में लूट, मर्डर, कार जैकिंग की वारदात को अंजाम देता है. फिलहाल आशु जाट फरार है, लेकिन आशु की बीवी पूनम को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पत्नी के साथ ही एक और आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56
Next: गणतंत्र दिवस पर भारत ने नेपाल को दिया तोहफे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.