Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • शरजील इमाम के छोटे भाई को पुलिस के हिरासत में लेकर पूछताछ ,शरजील की तलाश जारी …
  • देश

शरजील इमाम के छोटे भाई को पुलिस के हिरासत में लेकर पूछताछ ,शरजील की तलाश जारी …

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
497195-sharjeel-imam

भड़काऊ भाषण देने के मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र शरजील इमाम के खिलाफ छह राज्यों में केस दर्ज किए गए हैं. आपको बता दे की असम को शेष भारत से अलग करने के विवादित बयान को लेकर शरजील इमाम के खिलाफ शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. पुलिस ने शरजील के जहानाबाद  स्थित पैतृक घर पर छापा मारकर उसके छोटे भाई को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक अन्‍य शख्‍स को हिरासत में लिया है.

बता दें कि शरजील इमाम का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह असम को भारत से काटने की बात कहता हुआ दिख रहा है. उसके तलाश में बिहार समेत अन्‍य प्रदेशों में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

शाहीन बाग प्रदर्शन का माना जा रहा सूत्रधार
शरजील का परिवार जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र में रहता है. शरजील को दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून और NRC को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन का सूत्रधार माना जा रहा है. इससे पहले शरजील की मां अफशां रहीम ने मीडिया को एक बयान जारी किया था. इसमें उसकी मां ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने उनके बेटे शरजील के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की भी बात कही है.

केंद्रीय एजेंसियो ने मांगी थी मदद
जहानाबाद एसपी ने जानकारी दी थी कि केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पुलिस से इस मामले में सहयोग मांगा था. बता दें कि जेएनयू छात्र शरजील इमाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहता दिख रहा है, ‘हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं.’

अलीगढ़ में दिया था विवादित भाषण
वीडियो में शरजील ने आगे कहा था, ‘परमानेंटली नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से कट ही सकते हैं. रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको एक महीना हटाने में लगेगा.जाना हो तो जाएं एयरफोर्स से. असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है.’ जानकारी के अनुसार, शरजील इमाम ने यह भाषण अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में दिया था. इस मामले में उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए, 153ए , 153बी, 505, सब सेक्शन 2 में मामला दर्ज किया गया है. अलीगढ़ के अलावा शरजील इमाम के खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज किया गया है.

Post navigation

Previous: Nirbhaya Case सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुकेश, 12:30 बजे अहम सुनवाई; 1 फरवरी को होनी है फांसी
Next: Maruti की सबसे सस्ती BS6 कार CNG वेरिएंट के साथ हुई लॉन्च

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.