Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Nirbhaya Case सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुकेश, 12:30 बजे अहम सुनवाई; 1 फरवरी को होनी है फांसी
  • दिल्ली

Nirbhaya Case सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुकेश, 12:30 बजे अहम सुनवाई; 1 फरवरी को होनी है फांसी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
nirbhaya-convicts-780x470

दोपहर 12:30 बजे होगी सुनवाई

मुकेश की याचिका पर जस्टिस आर. भानुमति, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एएस बोपन्ना की पीठ दोपहर 12.30 बजे सुनवाई करेगी। मुकेश ने अपनी याचिका में कहा है कि राष्ट्रपति ने दया याचिका पर ठीक से विचार नहीं किया और जल्दबाजी में उसे खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 14 जनवरी को मुकेश की क्यूरेटिव याचिका खारिज कर दी थी। साथ ही विनय की क्यूरेटिव याचिका भी खारिज कर दी गई थी। क्यूरेटिव याचिका खारिज होने के बाद मुकेश ने दया याचिका भेजी थी।

सोमवार को मुकेश की वकील ने प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की पीठ के समक्ष याचिका का जिक्र करते हुए मामले पर शीघ्र सुनवाई की गुहार लगाई। इस पर पीठ ने टिप्पणी की, ‘अगर किसी को फांसी पर लटकाया जाने वाला है तो इससे ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं हो सकता। फांसी के मामले को शीर्ष प्राथमिकता दी जाएगी। बाद में शाम को जारी हुई सुप्रीम कोर्ट की 28 जनवरी की कार्यसूची में मुकेश की याचिका सुनवाई के लिए शामिल थी।

डेथ वारंट जारी, 1 फरवरी की सुबह 6 बजे होनी है फांसी

सुप्रीम कोर्ट से चारों दोषियों की पुनर्विचार याचिका भी खारिज हो चुकी है। उसके बाद ही निचली अदालत ने दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी किया था। निचली अदालत ने चारों दोषियों को फांसी देने के लिए एक फरवरी सुबह छह बजे का वक्त तय किया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मारुति सुज़ुकी सिआज़ BS6 भारत में की गई लॉन्च
Next: शरजील इमाम के छोटे भाई को पुलिस के हिरासत में लेकर पूछताछ ,शरजील की तलाश जारी …

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.