Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रेनॉ क्विड हैचबैक का BS6 मॉडल भारत में लॉन्च
  • बिजनेस

रेनॉ क्विड हैचबैक का BS6 मॉडल भारत में लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
renault-kwid-3-800x599_202001141255

रेनॉ इंडिया ने क्विड हैचबैक का BS6 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है जिसके एंट्री-लेवल वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 2.92 लाख रुपए रखी गई है जो टॉप मॉडल क्लाइंबर (O) के लिए 5.01 लाख रुपए तक जाती है. BS4 मॉडल की तुलना में सभी BS6 वर्ज़न की कीमत में 9,000 रुपए का इज़ाफा हुआ है. रेनॉ इंडिया ने क्विड के साथ समान 0.8-लीटर और 1.0-लीटर इंजन विकल्प उपलब्ध कराए हैं जो 12 ट्रिम्स में पेश किए गए हैं. रेनॉ इंडिया की नई क्विड BS6 का 0.8-लीटर इंजन 53 bhp पावर और 72 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं कार का 1.0-लीटर इंजन 67 bhp पावर और 91 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता वाला है.

क्विड में नई फैब्रिक सीट्स के साथ बड़ा 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है. कार के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा और पिछली सीट के लिए आर्म रेस्ट जैसे कई और फीचर्स भी दिए गए हैं.

सेफ्टी की बात करें तो रेनॉ ने नई क्विड के साथ ड्राइवर साइड एयरबैग, ABS के साथ EBD, सीटबेल्ट रिमाइंडर और स्पीड-अलर्ट सिस्टम सामान्य तौर पर दिया है. भारतीय बाज़ार में क्विड का मुकाबला पहले से BS6 मानकों के उपयुक्त हो चुकी मारुति सुज़ुकी एस-प्रेसो, ह्यूंदैई सेंट्रो और टाटा टिआगो जैसी कारों से होगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिवसेना ने उठाए केंद्र की मंशा पर सवाल जब भीमा कोरेगांव मामला एनआईए को सौंपने गया
Next: रक्षा क्षेत्र से लेकर स्वास्थ्य और परिवहन समेत कई क्षेत्रों में उपयोगी होगी ‘थ्रू-द-रडार’ तकनीक

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.