Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • JAMMU KASHMIR: में शुक्रवार को सरकार की तरफ से आतंकी हमले के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा में कटौती और पर्यटकों को घाटी छोड़कर जाने को कहा
  • देश
  • राज्य

JAMMU KASHMIR: में शुक्रवार को सरकार की तरफ से आतंकी हमले के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा में कटौती और पर्यटकों को घाटी छोड़कर जाने को कहा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

JAMMU KASHMIR: हम यह संसद से सुनना चाहते हैं कि लोगों में डर की कोई जरुरत नहीं है। नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता ने कहा कि हम विलय के समय जम्मू कश्मीर को प्रदान की गयी संवैधानिक गारंटी पर केंद्र से आश्वासन चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आश्वासन दिया है कि अनुच्छेद 35-ए, अनुच्छेद 370 तथा राज्य को तीन हिस्सों में बांटने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

में शुक्रवार को सरकार की तरफ से आतंकी हमले के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा में कटौती और पर्यटकों को घाटी छोड़कर जाने की एडवाइजरी के बाद वहां के राजनीतिक दल लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

इस मामले में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से शनिवार की सुबह मुलाकात की। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा हम जम्मू कश्मीर की वर्तमान स्थिति के बारे में जानना चाहते हैं।

जब हमने कुछ अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि कुछ होने जा रहा है। लेकिन वास्तव में यह कोई नहीं जानता है। उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा- “सोमवार को जब संसद चलेगा तो केन्द्र सरकार को इस पर बयान देना चाहिए कि आखिर अमरनाथ यात्रा रोकने और पर्यटकों को घाटी छोड़ने का आदेश क्यों देना पड़ा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी लखनऊ: में बेखौफ अपराधियों ने चार दिन में दूसरी बार बीच सड़क पर फायरिंग कर पुलिस को एक और चुनौती दी
Next: BIHAAR: में बच्चा चोरी के खिलाफ कुछ इस कदर दहशत का माहौल बन गया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.