Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी लखनऊ: में बेखौफ अपराधियों ने चार दिन में दूसरी बार बीच सड़क पर फायरिंग कर पुलिस को एक और चुनौती दी
  • Uncategorized
  • राज्य

राजधानी लखनऊ: में बेखौफ अपराधियों ने चार दिन में दूसरी बार बीच सड़क पर फायरिंग कर पुलिस को एक और चुनौती दी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments

LUCKNOW: में बदमाशों ने पीजीआई थाना क्षेत्र में अंसल सिटी कालोनी के पी-6 ब्लॉक के पास बीएमडब्ल्यू कार से जा रहे बिल्डर सुनील कुमार सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गाड़ी चला रहे सुनील के शरीर में तीन गोलियां लगी और वह ड्राइविंग सीट पर लहूलुहान होकर गिर पड़े।

घर से कुछ दूरी पर हुई इस घटना की खबर मिलते ही पत्नी वहां पहुंच गई।सुनील की पत्नी एक राहगीर की मदद से खुद ही कार चलाकर ट्रॉमा सेन्टर पहुंची। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर और अस्पताल पहुंच गये थे। डॉक्टरों ने बताया कि दो गोली हाथ-पैर और सीने के पास लगी है। हालत खतरे से बाहर है।

उसने पुलिस को कई जरूरी जानकारियां दी हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सुनील का अपने पूर्व साझीदार से झगड़ा चल रहा था। साथ ही देवरिया में भी कुछ लोगों से इनके लेन-देन के विवाद की बात सामने आ रही है। देवरिया एक टीम भेजी जा रही है। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर भी प्ड़ताल की जा रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार में रुपयों से भरा बैग भी था। बाइक सवार बदमाशों ने पहले कार रुकवायी। फिर अचानक ही फायरिंग शुरू कर दी थी। ड्राइवर वाली खिड़की के शीशे गोली लगने से टूट गये थे। घटनास्थल सुनील के घर से करीब 700 मीटर दूरी पर है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पूरी घटना अपनी छत से देखी है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: POLICE: ने गूगल की मदद से गांव का पता लगाकर शव परिजनों तक पहुंचाया
Next: JAMMU KASHMIR: में शुक्रवार को सरकार की तरफ से आतंकी हमले के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा में कटौती और पर्यटकों को घाटी छोड़कर जाने को कहा

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.