Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जामिया फायरिंग मामला
  • दिल्ली

जामिया फायरिंग मामला

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
images (7)

दिल्ली के जामिया नगर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाला युवक सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश में दक्षिणपंथी संगठनों के दो लोगों की हत्या से संबंधित वीडियो और सामग्री देखता रहता था और इससे उसके अंदर गुस्से की भावना घर कर गई थी.

पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि वह CAA के खिलाफ प्रदर्शनों की खबरें भी पढ़ता था और इन प्रदर्शनों को ‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियां’ मानता था.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के जेवर के अपने गृह नगर से बस से दिल्ली आया और फिर ऑटो लेकर जामिया के प्रदर्शन स्थल पहुंचा. उसकी योजना वहां से शाहीन बाग जाने की थी. वह अपने बैग में देसी कट्टा रखकर आया था और प्रदर्शन स्थल से पांच बार लाइव किया था. फेसबुक पेज पर उसकी कवर फोटो में वह तलवार लिए नजर आ रहा है.

अधिकारी ने कहा कि वह जामिया और शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शनों से गुस्सा था और उन्हें ‘राष्ट्र विरोधी’ मानता है. उसका मानना है कि ऐसे प्रदर्शनों से लोगों को असुविधा होती है. 

अपने फेसबुक प्रोफाइल में उसने जिक्र किया था कि वह ‘चंदन भाई’ का बदला ले रहा है. उसकी प्रोफाइल अब डिलीट हो चुकी है. माना जा रहा है कि चंदन भाई वह संभवत: चंदन गुप्ता के लिए इस्तेमाल कर रहा है जिसे उत्तर प्रदेश के कासगंज में 2018 में गणतंत्र दिवस के दिन मोटरसाइकिल रैली निकाले जाने के दौरान गोली मारी गई थी,

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए अमिताभ बच्चन जी ने लिखी ये खास कविता
Next: Bigg Boss 13 : विकास गुप्ता के कारण शहनाज़ गिल हुई कैप्टनसी टास्क से बाहर!

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.