Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • JioTVCamera भारत में लॉन्च
  • गैजेट्स

JioTVCamera भारत में लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
images (9)

Reliance Jio ने नई JioTVCamera एक्सेसरी लॉन्च की है। यह कैमरा जियो फाइबर यूज़र्स को वीडियो कॉल करने में मदद करेगा। जियो फाइबर के लॉन्च के समय कंपनी ने कहा था कि जियो यूज़र्स अपने जियो फाइबर सेट-टॉप-बॉक्स के जरिए वीडियो कॉल कर सकेंगे। जियोटीवीकैमरा को यूज़र्स अपने टीवी सेट से जोड़ सकते हैं और सीधा टीवी से ही वीडियो कॉल कर सकते हैं। जियोटीवीकैमरा को यूज़र्स जियो की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com से खरीद सकते हैं।

नए JioTVCamera की कीमत 2,999 रुपये है और यह Jio.com के जरिए खरीदा जा सकता है। Reliance Jio इस कैमरा की खरीद पर किस्तों के विकल्प भी दे रहा है। और कंपनी का दावा है कि यह कैमरा ग्राहक के पते पर तीन से पांच बिजनेस दिनों के अंदर डिलिवर हो जाएगा।

जियो इस डिवाइस पर एक साल की वारंटी भी दे रही है। इसके अलावा यदि कैमरा डेमेज या खराब निकलता है तो उसे डिलिवर होने के सात दिनों के भीतर बदला भी जा सकता है

सेट-टॉप-बॉक्स से कैमरा को यूएसबी केबल से जोड़ने के बाद यूज़र्स को अपने टीवी को रीस्टार्ट करना होगा और जियोकॉल ऐप में अपना लैंडलाइन नंबर सेटअप करना होगा। इसके बाद यूज़र्स जियोकॉल ऐप के जरिए कॉल कर सकते हैं।

JioTVCamera का फील्ड-ऑफ-व्यू 120 डिग्री है। इसके जरिए यह कैमरा काफी बड़ा क्षेत्र कवर करता है। कैमरा का वज़न 93 ग्राम है और इसका डायमेंशन 118×37.2×30.8 एमएम है। इसमें 1/2.7-इंच का CMOS सेंसर दिया है, जो 3.1 एमएम फोकल लेंथ के साथ आता है

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Mi 10 Pro में होगा 16 जीबी रैम
Next: Realme C3 भारत में 6 फरवरी को होगा लॉन्च

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.