Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुंबई लोकल ट्रेनों में AC और Non AC, दोनों तरह के कोच लगाने पर विचार
  • महाराष्ट्र

मुंबई लोकल ट्रेनों में AC और Non AC, दोनों तरह के कोच लगाने पर विचार

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
689198-train-mumbai

भारतीय रेलवे मुम्बई में एसी और विदआउट दोनों तरह के कोच वाली ट्रेने चला सकती है क्योंकि पूर्ण वातानुकूलित ट्रेनों के टिकट की अधिक कीमत के चलते यात्रियों द्वारा विरोध किया जा रहा है. वर्तमान में मुम्बई में लोकल उपनगरीय नेटवर्क पर दो पूर्ण रूप से वातानुकूलित ट्रेनें चल रही हैं.

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने कहा कि मध्य एवं पश्चिम रेलवे द्वारा मुम्बई के उपनगरीय नेटवर्क पर दो वातानुकूलित ट्रेनें चलाये जाने के बाद हितधारकों से चर्चा से यह बात सामने आयी कि ट्रेनों को लेकर कुछ प्रतिरोध है क्योंकि टिकट की अधिक कीमत को लेकर आपत्ति है.

यादव ने कहा, “स्थानीय लोग कीमत को लेकर पूर्ण रूप से वातानुकूलित ट्रेनों का विरोध कर रहे हैं. बातचीत चल रही है और हम 6 वातानुकूलित और 6 गैर-वातानुकूलित या 3 वातानुकूलित और 9 गैर वातानुकूलित कोच के साथ आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं.” यादव ने कहा कि रेलवे के पास पांच पूर्ण वातानुकूलित ट्रेनें तैयार हैं. वातानुकूलित लोकल ट्रेनें अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस हैं जिसमें दरवाजों का स्वचालित बंद होना, टॉक बैक सिस्टम और अग्निशमन प्रणाली शामिल है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भोपाल एयरपोर्ट पर सिरफिरे ने की हेलीकॉप्टर में तोड़फोड़
Next: आम जनता के लिए 5 फरवरी से खुलेगा मुगल गार्डन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-06-26 at 5.18.34 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

आईफा कॉनेक्स का दूसरा संस्करण लौट रहा है, मनोरंजन के भविष्य पर होगा मंथन

Sarvoday Times 3 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-24 at 6.18.21 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

प्यार और रिश्तों को लेकर बदल गई मेरी सोच – निहारिका चौकसे

Sarvoday Times 3 months ago 0
झी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

कानपुर: शराबियों ने युवती को किया निर्वस्त्र, घर में घुसकर पीटा

Sarvoday Times 2 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.