Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भोपाल एयरपोर्ट पर सिरफिरे ने की हेलीकॉप्टर में तोड़फोड़
  • मध्य प्रदेश

भोपाल एयरपोर्ट पर सिरफिरे ने की हेलीकॉप्टर में तोड़फोड़

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
grehe

मध्य प्रदेश के भोपाल में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध का मामला सामने आया है. यहां 20 वर्षीय एक युवक राजा भोज एयरपोर्ट की दीवार फांदकर अंदर घुस गया. युवक ने वहां खड़े एक हेलीकॉप्टर को नुकसान पहुंचा दिया. इतना ही नहीं, इसके बाद आरोपी उड़ान भरने के लिए तैयार एक विमान के आगे बैठ गया. CISF ने उसे हिरासत में लेने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम योगेश त्रिपाठी है. वह स्थानीय निवासी है. दीवार फांदकर घुसे योगेश ने पहले पार्किंग-बे पर खड़े हेलीकॉप्टर में तोड़फोड़ की. हेलीकॉप्टर राधास्वामी सत्संग व्यास का है.

इसके बाद वह हवाईअड्डे पर ‘एप्रोन’ में चला गया और उदयपुर के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार स्पाइस जेट विमान के सामने बैठ गया. उसे फौरन पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि फ्लाइट में 46 यात्री सवार थे. आरोपी की वजह से फ्लाइट एक घंटा देरी से उड़ी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अरमान जैन की मेहंदी में धमाल, करिश्मा ने जमकर की मस्ती
Next: मुंबई लोकल ट्रेनों में AC और Non AC, दोनों तरह के कोच लगाने पर विचार

Related Stories

Screenshot-2024-12-06-113031
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

उत्तराखंड: नया साल प्रदेश के 16 हजार परिवारों के लिए लेकर आएगा खुशखबरी

Sarvoday Times 2 years ago 0
म्किक
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति
  • राज्य

मतदान के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सभी धन्यवाद

Sarvoday Times 2 years ago 0
Screenshot-2024-04-15-165250
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति
  • राज्य

Best AI Tool 2024: घंटों का काम मिनटों में निपटा देंगे ये टॉप 5 एआई टूल

Sarvoday Times 2 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.