Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • करॉना वायरस के चलते Asus ROG Phone II की भारत में सप्लाई रुकी
  • गैजेट्स

करॉना वायरस के चलते Asus ROG Phone II की भारत में सप्लाई रुकी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
61dC-oAUdHL._SL1500_

Asus ने अपना गेमिंग स्मार्टफोन ROG Phone II भारत में सितंबर में पेश किया था। कंपनी की गेमिंग स्मार्टफोन लाइनअप का यह दूसरा गेमिंग फोन है। इस स्मार्टफोन की सप्लाई में अस्थाई रुकावट आ सकती है। कंपनी ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से फैंस के लिए ओपन लेटर पोस्ट किया। पोस्ट में फैंस को यह जानकारी दी गई है कि इस फोन की सप्लाई में अस्थाई रूप से रुकावट आ रही जिससे भारत में सप्लाई पर असर पड़ सकता है।

कंपनी ने अपने ट्वीट में साफ तौर पर वजह नहीं बताई है पर इसके पीछे करॉना वायरस आउट ब्रेक वजह है। एशिया के कुछ हिस्सों में वायरस आउट ब्रेक के चलते फैक्ट्रियां बंद हैं। मौजूदा समय में यह फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

यह फोन भारत में 23 सितंबर को लॉन्च किया गया था। बात करें अगर इस फोन के फीचर्स की तो Asus Rog Phone II 120Hz ऐमोलेड स्क्रीन के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन है। अभी तक लॉन्च हुए फोन को अधिकतम 90Hz ऐमोलेड स्क्रीन के साथ देखा गया है, जिसमें वनप्लस 7 प्रो और ROG फोन शामिल हैं। फोन में 6.59 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। बिना नॉच के आने वाले इस फोन में कॉर्निंग गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है, जो कि एचडीआर 10 कॉन्टेंट सपॉर्ट करता है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: WhatsApp में डार्क मोड
Next: OnePlus 7 सीरीज स्मार्टफोन्स पर मिल रही है भारी छूट

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.