Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Cable TV और DTH के नए प्लान्स 12 फरवरी को हो सकते हैं घोषित
  • गैजेट्स

Cable TV और DTH के नए प्लान्स 12 फरवरी को हो सकते हैं घोषित

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
trai

TRAI ने पिछले महीने नए नेशनल टैरिफ ऑर्डर (NTO 2.0) की घोषणा की थी। इस नए टैरिफ ऑर्डर को 1 मार्च 2020 से लागू कर दिया जाएगा। TRAI ने ब्रॉडकास्टर्स से 15 जनवरी को चैनल्स के नए प्राइस की घोषणा करने के लिए कहा था। हालांकि, इसके बाद ब्रॉडकास्टर्स ने अदालत में TRAI के इस फैसले के लिए अपील भी की थी, जिसे कोर्ट ने 12 फरवरी तक के लिए टाल दिया था।

DTH सर्विस प्रोवाइडर्स Tata Sky, Airtel Digital TV, Dish TV और Sun Direct इसके बाद अपने नए प्लान्स को लॉन्च कर सकते हैं। TRAI के पिछले महीने जारी किए गए नेशनल टैरिफ ऑर्डर (NTO 2.0) पर नजर डालें तो नियामक ने ब्रॉडकास्टर्स को 30 जनवरी 2020 तक चैनल्स की नई कीमत जारी करने के लिए कहा था, जिसे 1 मार्च 2020 से लागू किया जाना है।

अप्रैल 2019 को नेशनल टैरिफ ऑर्डर (NTO 1.0) को लागू किया गया था। जिसे 1 दिसंबर 2018 के बजाय चार महीने की देरी से लागू किया गया था। नए नेशनल टैरिफ ऑर्डर को भी लागू होने में भी इसी तरह की देरी हो सकती है। 1 जनवरी को नियामक द्वारा जारी किए गए टैरिफ ऑर्डर में ब्रॉडकास्टर्स को 15 जनवरी 2020 तक चैनल्स की नई दरें घोषित करने के लिए कहा गया था जो कि फिलहाल कोर्ट में मामला फंसने की वजह से 12 फरवरी 2020 तक घोषित नहीं किए जा सकते हैं।

ब्रॉडकास्टर्स को किसी भी इंडिविजुअल चैनल के लिए मासिक किराया Rs 19 की जगह अधिकतम Rs 12 किए जाने का आदेश दिया गया था। इस नए टैरिफ ऑर्डर के लागू होने के लिए यूजर्स को किसी भी चैनल के लिए अधिकतम Rs 12 का ही भुगतान करना पड़ेगा।

जिसकी वजह से यूजर्स का मासिक किराया कम हो जाएगा। वहीं, मिनिमम Rs 130 (बिना टैक्स के) की मासिक चार्ज में यूजर्स को अब 100 की जगह 200 फ्री-टू-एयर चैनल्स दिखाया जा सकता है। नए टैरिफ ऑर्डर के मुताबिक, अब ब्रॉडकास्टर्स को अपने बुके पैकेज और चैनल्स की नई दरों की घोषणा करनी होगी। जिसके बाद सर्विस प्रोवाइडर्स Airtel, Dish TV, Tata Sky अपने नए प्लान्स की घोषणा कर सकते हैं, जिसे 1 मार्च 2020 से लागू किया जा सकता है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: POCO X2 कल होगा भारत में लॉन्च
Next: Royal Enfield लाया Classic 500 का लिमिटेड एडिशन

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.