Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • श्रीनगर में मैच के खिलाफ मिनर्वा पंजाब अदालत पहुंचा
  • खेल

श्रीनगर में मैच के खिलाफ मिनर्वा पंजाब अदालत पहुंचा

Ranjeet Gupta 8 years ago 1 minute read 0 comments

गत चैंपियन मिनर्वा पंजाब एफसी ने पुलवामा हमले के मद्देनजर श्रीनगर से आई लीग फुटबॉल मैच स्थानांतरित नहीं करने के एआईएफएफ के फैसले के खिलाफ सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी। मिनर्वा पंजाब ने कहा कि सुरक्षा आश्वासन नहीं मिलने के कारण वे श्रीनगर खेलने नहीं गए हालांकि मेजबान टीम मैदान पर उतरी थी।

एआईएफएफ ने अभी तक मैच को जब्त नहीं बताया है। फीफा के दिशा-निर्देशों के अनुसार मैच जब्त होने पर मैदान पर आने वाली टीम को पूरे अंक दिए जाएंगे।

निशानेबाजी विश्व कप: दो पाकिस्तानी शूटर्स को मिला दिल्ली आने का ​वीजा

मिनर्वा पंजाब के मालिक रंजीत बजाज ने कहा, हमने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी है ताकि हमें ऐसे समय में श्रीनगर में खेलने को मजबूर नहीं किया जाए।

दूसरी ओर आईलीग के सीईओ सुनंदो धर ने कहा, श्रीनगर में स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों ने मैच कराने के लिए मंजूरी दे दी है।

एआईएफएफ ने आश्वासन दिया है कि खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विराट सेना’ में वर्ल्ड चैंपियन बनने का दम
Next: क्रिकेट के बाद अब गोल्फ में हाथ आजमा रहे ये भारतीय क्रिकेटर,

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.