Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • विराट सेना’ में वर्ल्ड चैंपियन बनने का दम
  • खेल

विराट सेना’ में वर्ल्ड चैंपियन बनने का दम

Ranjeet Gupta 8 years ago 1 minute read 0 comments

इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में इस साल 30 मई से शुरू होने वाला वनडे वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2019) अब सिर्फ 100 दिन दूर
रह गया है। 2011 में विश्व चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम को इस बार फिर खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। विराट कोहली की टीम में क्यों चैंपियन बनने का दमखम है, आइए डालते हैं एक नजर:

100 दिन दूर WORLD CUP 2019, जानिए क्यों है ‘विराट सेना’ में वर्ल्ड चैंपियन बनने का दम

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ 2003 विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे। फाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। उन्होंने विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) के मद्देनजर अपनी राय भी दी है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम महेंद्र सिंह धौनी के इर्द-गिर्द घूमती है। उन्होंने
कहा कि यह विकेटकीपर-बल्लेबाज बेशक कप्तान नहीं हैं, लेकिन मैच में विराट कोहली उन पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं।

‘धौनी के चारों तरफ घूमती है टीम इंडिया, विराट को भी उनपर भरोसा’

हाल ही में अनुभवी युवराज सिंह मालदीव फ्रैंडशिप क्रिकेट सीरीज 2019 का भी हिस्सा थे। इस सीरीज में उन्होंने फिर कुछ ऐसा किया, जिससे वह सुर्खियों में आ गए हैं। एयर इंडिया और मालदीव क्रिकेट टीम के बीच हुए मैच में युवराज 6 गेंदों में केवल 17 रन ही बना पाए, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा कि सब हैरान रह गए।

VIDEO: युवराज सिंह ने अनोखे अंदाज में जड़ा छक्का, हैरान रह गया गेंदबाज

सानिया मिर्जा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। सानिया मिर्जा को ट्रोल करने वाले यूजर्स
को शिखर धवन की पत्नी आयशा धवन ने जवाब दिया है।

Pulwama Terror AttacK: सानिया मिर्जा को ट्रोल करने वालों को शिखर धवन की पत्नी ने दिया जवाब

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज एरोन फिंच को बिग बैश लीग (BB: 2019) के फाइनल मैच के दौरान रन आउट होने के बाद ड्रेसिंग रुम जाने के
रास्ते में रखी कुर्सी को बल्ला मारने के चलते कड़ी फटकार लगी है। फिंच मैच के दौरान रन आउट हो गए थे, जिसके बाद गुस्से में उन्होंने कुर्सी को बल्ला मार दिया।

VIDEO: ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी़ ने कुर्सी पर मारा था बल्ला, अब लगी फटकार

टर्बनेटर के नाम से मशहूर दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि भारत को पुलवामा आतंकवादी हमले के मद्देनजर आगामी वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के साथ​ क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए। हरभजन ने कहा कि भारत अगर 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच गंवा भी देता है तो भी इतना मजबूत है कि वनडे विश्व कप जीत सकता है।

भज्जी का है कहना- वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के साथ मैच का बहिष्कार करे भारत

ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान आरोन फिंच ने कहा है कि भारतीय टीम अपने घर में इस समय सर्वश्रेष्ठ टीम है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत को उसकी घरेलू परिस्थितियों में हराना है, तो उसे अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।

INDvsAUS: आरोन फिंच ने कहा-भारत अपने घर में दुनिया की सबसे मजबूत टीम है

भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मुरली कार्तिक पर मंगलवार (19 फरवरी) से गुरुग्राम आईटीसी क्लासिक गोल्फ रिसॉर्ट में शुरू हो रहे मर्सिडीज ट्रॉफी के सातवें चरण में  सभी की निगाहें होंगी। इस चरण में 300 एमेच्योर गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

क्रिकेट के बाद अब गोल्फ में हाथ आजमा रहे ये भारतीय क्रिकेटर, इस टूर्नामेंट में खेलेंगे

गत चैंपियन मिनर्वा पंजाब एफसी ने पुलवामा हमले के मद्देनजर श्रीनगर से आई लीग फुटबॉल मैच स्थानांतरित नहीं करने के एआईएफएफ के फैसले के खिलाफ सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी। मिनर्वा पंजाब ने कहा कि सुरक्षा आश्वासन नहीं मिलने के कारण वे श्रीनगर खेलने नहीं गए हालांकि मेजबान टीम मैदान पर उतरी थी।

पुलवामा हमला: श्रीनगर में मैच के खिलाफ मिनर्वा पंजाब अदालत पहुंचा

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पुरुष मुक्केबाज अमित पंघाल ने सोमवार (18 फरवरी) को बुल्गारिया के सोफिया में जारी 70वीं स्ट्रेंडजा मैमोरियल चैंपियनशिप में लगातार दूसरे स्वर्ण पदक की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। अमित ने 49 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में सेद मोरताजी को 3-2 से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

Post navigation

Previous: सलमान खान ने पाक सिंगर आतिफ असलम को फिल्म से निकाला
Next: श्रीनगर में मैच के खिलाफ मिनर्वा पंजाब अदालत पहुंचा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.