Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • World Cancer Day 2020: भारत में हर 10 में से एक आदमी को कैंसर का खतरा
  • देश

World Cancer Day 2020: भारत में हर 10 में से एक आदमी को कैंसर का खतरा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
world-cancer-awareness-day

विश्व कैंसर दिवस दुनियाभर में चार फरवरी को मनाया जाता है। यह रोग की पहचान, रोकथाम और बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। 2000 में पहली बार विश्व कैंसर दिवस मनाया गया।

थीम: आइएम एंड आइ विल यानी मैं पीड़ित हूं, कैंसर को हराएंगे।

क्या है कैंसर

जब इंसानी शरीर के किसी अंग की कोशिकाएं असामान्य और अनियंत्रित वृद्धि करने लगती हैं तो उस दशा को कैंसर कहते हैं।

WHO की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले वक्त में भारत में हर 10 में से एक आदमी को कैंसर की बीमारी होगी और हर 15 कैंसर मरीज में से एक की मौत हो जाएगी. कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे (World Cancer Day) मनाया जाता है. इस मौके पर WHO ने दो ग्लोबल रिपोर्ट जारी की है.

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मरीज
WHO की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले दिनों 11 लाख से ज्यादा कैंसर के नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 7 लाख 84 हजार 800 लोगों की मौत कैंसर से हुई है. 22 लाख से ज्यादा लोग पिछले 5 साल से कैंसर से जूझ रहे हैं. भारत में कैंसर को लेकर ये सबसे ताजा आंकड़ें हैं. भारत की 135 करोड़ की आबादी के लिए कैंसर जानलेवा साबित होती जा रही है. हर साल मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है.

क्या करें

  • स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं।
  • अपना वजन सामान्य श्रेणी में रखें।
  • नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं।
  • भरपूर मात्रा में फलों एवं सब्जियों का सेवन करें।

क्या न करें

  • धूम्रपान व शराब का सेवन।
  • मसालेदार खाने से परहेज।
  • नमक और चीनी का सेवन संतुलित मात्रा में करें।
  • महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल लंबे समय तक न करें। लंबे समय तक गोलियों का सेवन करने से स्तन कैंसर या लीवर कैंसर और हृदयघात का खतरा बढ़ जाता है।


Post navigation

Previous: सियाचिन में भारतीय जवानों को जरूरत के कपड़े और खाने का सामान नही मिल रहे हैं
Next: लोकसभा में सरकार का लिखित जवाब, देशभर में NRC लागू करने का फैसला अभी नहीं

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.