Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • टाटा हैरियर BS6 भारत में लॉन्च
  • बिजनेस

टाटा हैरियर BS6 भारत में लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
maxresdefault-2

ऑटो एक्सपो 2020 का आगाज़ हो चुका है और दुनिशभर की वाहन निर्माता कंपनियां अपने नए और अपडेटेड वाहनों के साथ भारत आ पहुंची है. ऑटो एक्सपो 2020 में टाटा मोटर्स ने अपने वाहनों को पेश करना शुरू कर दिया है जिसकी शुरुआत कंपनी ने हैरियर BS6 लॉन्च करके की है. टाटा हैरियर BS6 की भारत में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.69 लाख रुपए है जो टॉप मॉडल के लिए 18.79 लाख रुपए तक जाती है.

टाटा मोटर्स ने हैरियर SUV को डुअल टोन ऑप्शन में भी उपलब्ध कराया है, इसके अलावा हैरियर डार्क ट्रिम में भी उपलब्ध है जिसकी कीमत क्रमशः 17.60 लाख रुपए से शुरू होकर 18.95 लाख रुपए तक जाती है.

 हैरियर SUV को ऑटोमैटिक वेरिएंट में भी लॉन्च किया जाएगा जिसकी शुरुआती कीमत 16.25 लाख से 20.25 लाख रुपए तक निर्धारित की गई है. बिल्कुल नई टाटा हैरियर रेन्ज पहले के मुकाबले ज़्यादा दमदार हो गई है. कार हैरियर में लगा नई जनरेशन Kryotec170 डीजल इंजन 168 bhp पावर जनरेट करने की क्षमता रखता है. इसके अलावा टाटा ने कार के साथ पैनोरमिक सनरूफ भी उपलब्ध कराई है.

कार की ऑटोमैटिक रेन्ज 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में पेश की गई है जो हैरियर के तीन वेरिएंट्स XMA, XZA और XZA+ में उपलब्ध है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Delhi Election 2020: कांग्रेस को जोरदार झटका ,कांग्रेस नेता जनार्दन के बेटे ने भाजपा का थामा हाथ….
Next: शाओमी के इन स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ऑफर्स

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.