Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अजय देवगन ने राजामौली की फिल्म RRR के लिए कोई फीस नहीं लेंगे आखिर क्यू ?….
  • Uncategorized

अजय देवगन ने राजामौली की फिल्म RRR के लिए कोई फीस नहीं लेंगे आखिर क्यू ?….

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture-21

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस साल की धमाकेदार शुरुआत की है। उनकी इस साल की पहली रिलीज ‘तान्हाजी’ ब्लॉकबस्टर रही है और 4 हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अजय देवगन जल्द ही एस.एस. राजामौली की फिल्म आरआरआर में काम करते नजर आएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो अजय इस फिल्म के लिए कोई फीस चार्ज नहीं करेंगे. हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर डीवीवी धन्या ने उन्हें पूरी फीस ऑफर की है लेकिन उन्होंने ये फीस लेने से इनकार कर दिया है. बता दें कि अजय और राजामौली अच्छे दोस्त हैं.

अजय ने साफ कहा कि वह सिर्फ दोस्ती के लिए इस फिल्म में काम कर रहे हैं. फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में काम करते नजर आएंगे. #RRR के निर्माताओं ने रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है. फिल्म 8 जनवरी 2021 को रिलीज होगी. RRR की टीम ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए लिखा,”फिल्म 8 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हमें पता है कि इंतजार लंबा है लेकिन तब तक हम आपको अपडेट्स देते रहेंगे.

आरआरआर को दुनिया भर में एक साथ दस भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में अजय देवगन के अलावा आलिया भट्ट भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे. फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित एस.एस. राजामौली की यह पहली फिल्म है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 3 महीने में सबसे सस्ता ,जानिए भाव
Next: Baaghi 3 Trailer: ‘बागी 3’, में एक्शन, इमोशन से लबरेज, टाइगर श्रॉफ-श्रद्धा कपूर का दिखा पावर परफॉर्मेंस

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.