Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रणजीत हत्याकांडः पुलिस को मिली कामयाबी ,मुंबई से शूटर को किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश

रणजीत हत्याकांडः पुलिस को मिली कामयाबी ,मुंबई से शूटर को किया गिरफ्तार

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-26

लखनऊ में विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या के मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुंबई से एक शूटर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में आए शूटर को लखनऊ लाया जा रहा है। रणजीत की मॉर्निंग वॉक से लौटते वक्त रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रेन से मुंबई फरार हो गया था।

रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले रणजीत यादव पर हमलावरों ने हजरतगंज के छतर मंजिल इलाके में गोलियां बरसाई थीं। ग्लोब पार्क के पास बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। ज्यादा खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई थी।

विश्व हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रणजीत श्रीवास्तव ‘बच्चन’ की हत्या के बाद शूटर ट्रेन से मुम्बई भाग निकला था। मुम्बई में वह लगातार लोकेशन बदलता रहा लेकिन उसकी तलाश में मुम्बई पहुंची पुलिस ने उसे बुधवार को पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद पड़ोस के दो जिलों से दो और युवक हिरासत में ले लिए गए। पुलिस सूत्रों का दावा है कि बुधवार देर रात अथवा गुरुवार सुबह तक उसे लखनऊ लाया जायेगा।

क्राइम ब्रांच ने जब रणजीत की पहली पत्न कालिन्दी व गोरखपुर में कई रिश्तेदारों से पूछताछ की तो एक महिला का नाम सामने आया। इस महिला को लेकर रणजीत का कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था। इसके बाद ही पड़ताल आगे बढ़ी तो इस महिला की कॉल डिटेल से कुछ संदिग्ध लोग के नाम सामने आये। फिर गुत्थी सुलझती चली गई। मंगलवार को पता चला कि एक संदिग्ध युवक घटना के दिन लखनऊ में था, फिर हत्या के दूसरे दिन यानी सोमवार को उसकी लोकेशन मुम्बई में निकली।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Baaghi 3 Trailer: ‘बागी 3’, में एक्शन, इमोशन से लबरेज, टाइगर श्रॉफ-श्रद्धा कपूर का दिखा पावर परफॉर्मेंस
Next: Delhi Election 2020 : बदरपुर के बसपा प्रत्याशी पर हमला, टिकट बेचने का सिसोदिया पर लगाया था आरोप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.