Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बच्चे ने निगल लिया LED बल्ब, फेफड़े में जा फंसा, एक्सरे देख डॉक्टर भी दंग
  • दिल्ली

बच्चे ने निगल लिया LED बल्ब, फेफड़े में जा फंसा, एक्सरे देख डॉक्टर भी दंग

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

किसी भी बच्चे को खेलना सबसे ज्यादा पसंद होता है लेकिन खेल-खेल में ही वो कोई ऐसी गलती कर बैठते हैं जिससे उनकी जान पर बन आती है. ऐसा ही हुआ दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में जहां एक बच्चे ने खेलने के दौरान खिलौने में लगने वाले एलईडी बल्ब को ही निगल लिया. बल्ब निगलने के बाद उस बच्चे को गले और सीने में तेज दर्द होने लगा और उसे लगातार खांसी भी होने लगी. (सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं)

बच्चे को खांसता देखकर उसके परिजनों ने पहले बच्चे को खांसी की दवा लाकर दी लेकिन जब इसके बाद भी खांसी नहीं रुकी और बच्चा सीने में दर्द की शिकायत करता रहा तो परेशान परिजन उसे अस्पताल ले गए


डॉक्टरों ने जब बच्चे को देखा तो उन्हें भी लगातार हो रही खांसी और सीने में दर्द का कारण समझ नहीं आया. इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने बच्चे के सीने का एक्सरे किया तो उनके होश उड़ गए. एक्सरे के जरिए उन्हें पता चला कि सांस की नली और फेफड़े के पास कोई चीज फंसी हुई थी जिस वजह से बच्चे को इतनी तकलीफ हो रही थी.

बच्चे का इलाज करने वाली डॉक्टर मनीषा के मुताबिक इस तरह की समस्या में ऑपरेशन करके उस चीज को बाहर निकाला जाता है लेकिन बच्चे की कम उम्र को देखते हुए ऐसा करना संभव नहीं था. डॉक्टरों को समझ में नहीं आ रहा था कि बच्चे को इस दर्द से कैसे राहत दें. फिर पूरी टीम ने बच्चे को बेहोश कर एक उपकरण को उसके मुंह के रास्ते अंदर डाला और फंसी हुई चीच को बाहर निकाला.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इमरान खान की धमकी…तो ये होगी मोदी की आखिरी गलती
Next: जामिया के प्रदर्शनकारी किसी कीमत पर हटने को तैयार नहीं

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 23 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 23 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.