Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस से भारतीय कॉटन कारोबार को झटका, चीन से निर्यात सौदों पर लगी रोक
  • देश

कोरोना वायरस से भारतीय कॉटन कारोबार को झटका, चीन से निर्यात सौदों पर लगी रोक

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (18)

 चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप से दुनिया भर में कई तरह के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है. इसके चलते देश के कपास कारोबार को भी झटका लगा है. चीन असल में भारत का प्रमुख कॉटन आयातक देश है.

चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते भारत से कॉटन निर्यात पर विपरीत असर पड़ने की संभावना बनी हुई है. भारत दुनिया में कॉटन का सबसे बड़ा उत्पादक है और चीन प्रमुख आयातक देश है. इस महीने चीन को करीब पांच लाख गांठ (एक गांठ में 170 किलो) कॉटन निर्यात की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण चीन को कॉटन निर्यात पर असर की संभावना जताई जा रही है.

रुक गया निर्यात सौदा

गुजरात के कड़ी के कॉटन कारोबारी दिलीप पटेल ने बताया कि चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इस समय निर्यात के सौदे नहीं हो रहे हैं. चीन में नया साल का अवकाश के बाद बाजार खुलने पर पांच लाख गांठ कॉटन निर्यात होने की उम्मीद की जा रही थी.

कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अतुल गणत्रा ने हाल ही में न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि चालू कॉटन सीजन 2019-20 (अक्टूबर-सितंबर) में भारत ने चार लाख गांठ कॉटन चीन को निर्यात किया है और फरवरी में पांच लाख गांठ और निर्यात होने की उम्मीद है.

इस साल कितना हुआ था निर्यात

एसोसिएशन के अनुसार, भारत ने चालू सीजन में 20 लाख गांठ कॉटन का निर्यात किया है और सीजन के आखिर तक 42 लाख गांठ निर्यात होने का अनुमान है, जबकि आयात 25 लाख गांठ होने की उम्मीद है. 

भारत में इस साल कॉटन की बंपर पैदावार है. कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जनवरी महीने के आकलन के अनुसार, देश में चालू सीजन में 354.50 लाख गांठ कॉटन का उत्पादन है. कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के ताजा आकलन के अनुसार, इस सीजन के दौरान देश में कॉटन की कुल आपूर्ति 411.50 लाख गांठ रहेगी, जिसमें आयात और उत्पादन के साथ-साथ पिछले साल का बकाया स्टॉक 32 लाख गांठ शामिल है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जामिया के प्रदर्शनकारी किसी कीमत पर हटने को तैयार नहीं
Next: MG RC6 और eMG6 सेडान का भारत में हुआ डेब्यू

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 22 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 22 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.