Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • MG RC6 और eMG6 सेडान का भारत में हुआ डेब्यू
  • बिजनेस

MG RC6 और eMG6 सेडान का भारत में हुआ डेब्यू

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

मॉरिस गैराजेस या कहें तो MG मोटर्स का भारतीय बाज़ार के लिए ये पहला ऑटो एक्सपो है और कंपनी ने इस ऑटो शो में बिल्कुल नई MG RC6 सेडान का डेब्यू कर दिया है. ऑटो एक्सपो 2020 में MG ने RC6 के साथ eMG6 हाईब्रिड सेडान से भी पर्दा हटाया है. MG की नई सेडान लगभग 180mm ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है जो इस सैगमेंट के लिए बहुत अनोखी बात है. भारतीय बाज़ार में इस सेडान का मुकाबला सैगमेंट की ह्यूंदैई इलांट्रा, टोयोटा कोरोला अल्टिस और होंडा सिविक जैसी कारों से होगा. MG ने नई RC6 में सिग्नेचर MG डायमंड पैटर्न ग्रिल लगाई है जो शार्प लुक वाले हैडलैंप्स के साथ एलईडी प्रोजैक्टर लाइट्स और डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ आई है.

MG मोटर इंडिया द्वारा शोकेस नई RC6 दिखने में बहुत आकर्षक है जिसके बंपर पर कैरेक्टर लाइन्स के साथ गोल आकार के फॉगलैंप्स दिए हैं जो ब्लैक एलिमेंट से जुड़े हुए हैं. सेडान के साथ स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, एलईडी टेललैंप्स और कलाकारी वाले बंपर के साथ क्लैडिंग दी गई है. इसके अलावा कार को सनरूफ से भी लैस किया गया है. कंपनी ने कार के केबिन को भी बहुत आकर्षक बनाया है जो भविष्य में पेश की जाने वाली डिज़ाइन लेकर आया है. कार के साथ 2 डिजिटल डिस्प्ले दिए गए हैं जो क्रमशः इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रुमेंटेशन के लिए हैं. इसके बाद MG ने सेडान के डैशबोर्ड को भी बिना बटन वाला बनाया है और ये सॉफ्ट टच मटेरियल का बना हुआ है.

MG RC6 सेडान के साथ मल्टी-फंक्शनल फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है और बेहतर सेंट्रल कंसोल के साथ कई अन्य इन-कार कंट्रोल्स दिए गए हैं. MG ने RC6 सेडान में MG हैक्टर वाला 2.0-लीटर डीजल और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ हाईब्रिड इंजन भी फिट किया है. इसके अलावा eMG6 के साथ 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसे इलैक्ट्रिक मोटर के साथ पेश किया है. कंपनी का दावा है कि ये सेडान एक बार फुल चार्ज करने पर हाईब्रिड मोड में 705 किमी तक चलाई जा सकती है, वहीं सिर्फ बैटरी से चलाने पर कार 53 किमी तक चलने के काबिल है.

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस से भारतीय कॉटन कारोबार को झटका, चीन से निर्यात सौदों पर लगी रोक
Next: फोक्सवेगन ने हटाया नई टिगुआं कॉम्पैक्ट SUV से पर्दा

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.