Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • केजरीवाल पर बोले मनोज तिवारी- छी छी छी…कितना गंदा आदमी!
  • दिल्ली
  • राजनीति

केजरीवाल पर बोले मनोज तिवारी- छी छी छी…कितना गंदा आदमी!

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बीजेपी नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया. ये कैसी राजनीति है? इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल को गंदा आदमी कह दिया.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच हनुमान को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरूहो गया है.

आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बीजेपी नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया. ये कैसी राजनीति है? इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल को गंदा आदमी कह दिया.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के हनुमान मंदिर में पूजा करने पर मनोज तिवारी ने कहा कि वो (अरविंद केजरीवाल) पूजा करने गए थे  या हनुमान जी को अशुद्ध करने गए थे? एक हाथ से जूता उतारकर, उसी हाथ से माला लेकर ….कर दिया? जब नकली भक्त आते हैं ना तो यही होता है. मैंने पंडित जो को बताया, बहुत बार हनुमान जी को धोए हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राजधानी के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना की थी. केजरीवाल ने ट्वीट किया, “सीपी में प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया. देश और दिल्ली की तरक्की के लिए प्रार्थना की. भगवान जी ने कहा, अच्छा काम कर रहे हो। इसी तरह लोगों की सेवा करते रहो. फल मुझ पर छोड़ दो। सब अच्छा होगा.”

Post navigation

Previous: आदित्य और दिशा पटानी की ‘मलंग’ ने की शानदार ओपनिंग
Next: आमिर खान ने कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म ‘शिकारा’ को लेकर किया ट्वीट

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.