Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आदित्य और दिशा पटानी की ‘मलंग’ ने की शानदार ओपनिंग
  • Uncategorized

आदित्य और दिशा पटानी की ‘मलंग’ ने की शानदार ओपनिंग

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
MV5BMDJiMDQyYTItZTA0NC00NmVlLTg3NGItMjQwOWI2ZjY0MmE5XkEyXkFqcGdeQXVyOTAzMTc2MjA@._V1_

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर, एक्ट्रेस दिशा पटानी , अनिल कपूर और कुणाल खेमू की फिल्म मलंग रिलीज हो चुकी है. फिल्म का पहले दिन का प्रदर्शन और कमाई थोड़ी औसत दर्जे की रही. बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक ‘मलंग’ ने पहले दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई की. वेबसाइट के अनुसार आदित्य रॉय कपूर की ‘मलंग’ को दूसरे दिन थोड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के तहत शहर के कई सिनेमाघर शाम तक बंद रहेंगे, ऐसे में फिल्म की कमाई पर थोड़ा असर जरूर पड़ सकता है. हालांकि, मलंग ने अपने साथ रिलीज हुई विधु विनोद चोपड़ा की शिकारा को कड़ी टक्कर दी है.

आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू की फिल्म मल्टी स्टारर होने के बाद भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. आदित्य रॉय कपूर की मलंग को समीक्षकों से भी मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी आपस में ही उलझ कर रह गई है.

‘मलंग’ की कहानी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की है. दिशा और आदित्य की मुलाकात गोवा में होती है. दोनों साथ जिंदगी जीना शुरू करते हैं और अपने हर डर तथा शौक को पूरा करते हैं. लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि जन्नत में आग लग जाती है. रोमांटिक आदित्य रॉय कपूर एकदम बदल चुका है और अब एक रात है, कत्ल है. फिर एंट्री होती है अनिल कपूर और कुणाल खेमू को जिन्हें हालात पर काबू पाना है. लेकिन फिल्म का पहला पार्ट जहां कैरेक्टर्स को इस्टैब्लिश करने में काफी खिंच जाता है, वहीं दूसरे पार्ट में चीजों को समझाने की कोशिश की जाती है लेकिन फिर भी सवाल अनसुलझे ही रह जाते हैं. डायरेक्शन की बात करें तो मोहित सूरी यहां निराश करते हैं. वह इससे पहले ‘एक विलेन’ जैसी थ्रिलर दे चुके हैं, ऐसे में यह उनकी कमजोर फिल्म है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिलाओं को वोट के लिए पुरुषों से सुझाव वाले केजरीवाल के बयान पर स्मृति का निशाना
Next: केजरीवाल पर बोले मनोज तिवारी- छी छी छी…कितना गंदा आदमी!

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.