Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महिलाओं को वोट के लिए पुरुषों से सुझाव वाले केजरीवाल के बयान पर स्मृति का निशाना
  • देश

महिलाओं को वोट के लिए पुरुषों से सुझाव वाले केजरीवाल के बयान पर स्मृति का निशाना

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
union_minister_smriti_irani_and_delhi_cm_arvind_kejriwal_file_pic__1581146416

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर यहां की सभी 70 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच केजरीवाल की तरफ से महिलाओं को वोटिंग के लिए पुरुषों से राय लेकर वोट करने की अपील पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें आड़े हाथों लिया है।

स्मृति ईरानी ने ट्वीट करते हुए- “क्या आप महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते हैं कि वह खुद निर्धारित कर सके कि किसे वोट करना है।”

क्या कहा था केजरीवाल?

इससे पहले, केजरीवाल ने वोटिंग से महज कुछ मिनट पहले ट्वीट करते हुए कहा था- “सभी महिलाओं से ख़ास अपील – जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।” 

मनोज तिवारी के बयान पर संजय सिंह का निशाना

उधर आप सांसद संजय सिंह ने मनोज तिवारी के बयान पर ट्वीट किया है, जिसमें कहा गया है कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को अछूत मानती है। मनोज तिवारी कह रहे हैं “केजरीवाल ने हनुमान जी की पूजा करके भगवान बजरंग बली को अशुद्ध कर दिया उनको धोना पड़ा।” केजरीवाल से इतनी नफ़रत और घृणा क्यों? दिल्ली की जनता से अपील है आपके बेटे केजरीवाल को अछूत मानने वाली भाजपा को जवाब दें।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रितेश देशमुख ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर किया ट्वीट,
Next: आदित्य और दिशा पटानी की ‘मलंग’ ने की शानदार ओपनिंग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.