Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इमरान ख़ान का कश्मीर पर मुस्लिम देश भी क्यों साथ नहीं दे रहे?
  • राजनीति
  • विदेश

इमरान ख़ान का कश्मीर पर मुस्लिम देश भी क्यों साथ नहीं दे रहे?

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

इमरान ख़ान लगातार इस बात पर शोक मना रहे हैं कि ‘मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी यानी ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन ने कश्मीर मुद्दे पर उनका साथ नहीं दिया.’

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने यह बात मलेशिया में इसी हफ़्ते मंगलवार को कही. इमरान एक मलेशियाई थिंक-टैंक प्रोग्राम में बोल रहे थे.

इस प्रोग्राम के एक सत्र में उन्होंने कहा, ”मैं नहीं चाहता कि मुसलमान आपस में ही लड़ें. मैं चाहता हूँ कि बाक़ी समुदायों की तरह मुसलमान भी अपने हितों की रक्षा एकजुट होकर करें. दुनिया भर में मुसलमानों की आबादी 1.3 अरब है लेकिन आज की तारीख़ में सबसे ज़्यादा पीड़ित मुसलमान ही हैं. लीबिया, सोमालिया, सीरिया, इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में मुसलमान आपस में ही लड़ रहे हैं. हम ओआईसी की मीटिंग में कश्मीर पर भी एकजुटता नहीं दिखा पाए.”

इमरान ख़ान ने कहा कि ‘कश्मीर और म्यांमार पर मुसलमानों को एक साथ आना चाहिए.’ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘कश्मीर और म्यांमार में मुसलमानों को धर्म के कारण प्रताड़ित किया जा रहा है.’

तीन फ़रवरी को दो दिवसीय दौरे पर मलेशिया गए इमरान ख़ान कुआलालंपुर में इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड इस्लामिक स्टडीज़ के एक सत्र को संबोधित कर रहे थे.

Post navigation

Previous: Vespa Racing Sixties लिमिटेड मॉडल हुआ पेश, जानें क्या है खास
Next: सिर्फ 3.2 सेकेंड में 0-100 km की रफ्तार पकड़ती है Mercedes

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.