Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सिर्फ 3.2 सेकेंड में 0-100 km की रफ्तार पकड़ती है Mercedes
  • बिजनेस

सिर्फ 3.2 सेकेंड में 0-100 km की रफ्तार पकड़ती है Mercedes

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes Benz ने ऑटो एक्स्पो 2020 में अपनी सबसे फास्ट कार Mercedes Benz AMG GT 63S 4 DOOR COUPE को लॉन्च किया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि यह कार कैसी है और इसके फीचर्स कैसे हैं। मर्सिडीज-एएमजी जीटी 63 एस 4मैटिक डोर कूपे दुनिया की सबसे फास्ट सीरीज प्रोडक्शन 4-सीटर कार है।

स्पीड की बात की जाए तो Mercedes Benz AMG GT 63S 4 DOOR COUPE 315 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। वहीं यह कार सिर्फ 3.2 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह कार मर्सिडीज की अब तक की सबसे फास्ट कार मानी जा रही है।

पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो Mercedes Benz AMG GT 63S 4 DOOR COUPE में 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो वी8 इंजन दिया गया है जो कि 639 Hp की पावर और 900 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं गियरबॉक्स की बात की जाए तो इस कार के इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है और साथ ही इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है।

इंटीरियर की बात की जाए तो AMG GT 4-Door Coupe के इंटीरियर में 12.3-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जो कि इंस्ट्रूमेंशन और इंफोटेनमेंट सिस्टम में आएगी, एक बिल्कुल नया डिजाइन किया गया स्टीयरिंग व्हील, सेंट्रल कंसोल और टचपैड दिया गया है। इसी के साथ लग्जरी कार निर्माता कंपनी AMG GT 4-Door Coupe के अलावा AMG A35 Limousine और नई कॉम्पैक्ट एसयूवी GLA को भी पेश किया है। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इमरान ख़ान का कश्मीर पर मुस्लिम देश भी क्यों साथ नहीं दे रहे?
Next: Maruti Suzuki ने S-Cross का BS6 पेट्रोल वेरिएंट किया पेश

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.