Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Bulletproof Helmet AK-47 की गोली को भी देगा मात, इंडियन आर्मी ने किया तैयार
  • देश

Bulletproof Helmet AK-47 की गोली को भी देगा मात, इंडियन आर्मी ने किया तैयार

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
images (6)

हेलमेट का इस्तेमाल टू-व्हीलर पर राइडिंग के दौरान किया जाता है और इसका इस्तेमाल करना ट्रैफिक नियमों के अनुसार अनिवार्य किया हुआ है, लेकिन देश की सेना हेलमेट का इस्तेमाल अन्य सेफ्टी के लिए भी करती है। अब हाल ही में एक इडियन आर्मी मेजर ने एक ऐसा हेलमेट तैयार किया है जो कि बुलेट की मार से बचा सकता है। इससे पहले Army मेजर ने बुलेटप्रूफ जैकेट को तैयार किया था जो कि स्निपर बुलेट से प्रोटेक्शन में काम आती है।

इस हेलमेट के लिए दावा किया जा रहा है कि यह पहला ऐसा हेलमेट है जो कि AK-47 बुलेट को फायर को भी रोक सकता है, अगर दूरी 10 मीटर की होगी। यह बेलिस्टिक हेलमेट मेजर अनुप मिश्रा ने अभेद्य प्रोजेक्ट के तहत बना कर तैयार किया है। इससे पहले अनुप मिश्रा फुल बॉडी प्रोटेक्शन के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट को भी बनाकर तैयार कर चुके हैं जो कि स्नीपर राइफल की मार को भी मात दे सकती है।

यह ऑफिसर इंडियन आर्मी के कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग का हिस्सा है। इसके अलावा इंडियन आर्मी कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग ने एक प्राइवेट फर्म के साथ साझेदारी की हुई है, जिसने दुनिया का सबसे सस्ता और भारत का पहला गनशॉट लोकेटर बनाकर तैयार किया है। यह 400 मीटर से दुरी से मार की गई बुलेट की बिल्कुल सटीक लोकेशन का पता लगा सकती है, जिससे आतंकवादियों का पता लगाने में काफी मदद मिल सकती है। 2016-17 के दौरान 50 हजार बुलेटप्रूफ जैकेट्स इंडियन आर्मी के लिए तैयार की जा चुकी हैं।

पुणे में स्थित कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (CME) में प्रीमियर टेक्टिकल और टेक्निकल ट्रैनिंग इंस्टीट्यूट भी है, जहां से कॉर्प्स जीनियर निकलते हैं। सीएमई कॉम्बेट इंजीनियरिंग, सीबीआरएन प्रोटेक्शन, वर्क्स सर्विसेज और जीआईएस मामलों में सभी आर्म्स और सर्विस के कर्मियों को निर्देश देने के अलावा इंजीनियर्स के कोर के कर्मियों की ट्रैनिंग के लिए कार्य करता है। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Maruti Suzuki ने लॉन्च की BS6 7-सीटर CNG कार
Next: पढ़ाई से ज्‍यादा गर्ल्‍स हॉस्‍टल के चक्‍कर ज्‍यादा लगाते थे गजल सम्राट जगजीत सिंह

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.