Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • PM नरेंद्र मोदी की दिल्ली वालों से अपील- वोटिंग का बनाएं नया रिकॉर्ड
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

PM नरेंद्र मोदी की दिल्ली वालों से अपील- वोटिंग का बनाएं नया रिकॉर्ड

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

नई दिल्ली: 

दिल्ली का भविष्य क्या होगा, अगले पांच साल दिल्ली में कौन राज करेगा, आज (शनिवार) राजधानी के मतदाता सुबह 8 बजे से इसका फैसला लिखना शुरू कर चुके हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Elections 2020) के लिए मतदान शुरू हो गया है. दिल्ली के करीब 1.47 करोड़ मतदाता आज आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के 672 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे. चुनाव में सुरक्षा के एहतियातन भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. दिल्ली-यूपी और दिल्ली-हरियाणा से सटे बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सहित कई दलों के नेताओं ने दिल्ली की जनता से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है

अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में की पूजा, बोले- ‘भगवान जी ने कहा कि इसी तरह लोगों की सेवा करते रहो और फल…‘

पीएम मोदी ने कुछ देर पहले ट्वीट किया, ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है. सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं. दिल्ली की जनता से खासकर मेरे युवा दोस्तों से अपील है कि रिकॉर्डतोड़ मतदान करें.’ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, दिल्ली के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बनें. देश की एकता, अखंडता और दिल्ली के सम्पूर्ण विकास के लिए आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है. आपका वोट ही आपकी दिल्ली का सुनहरा भविष्य लिखेगा. पहले मतदान, फिर जलपान. जय हिंद.’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कैटरीना कैफ से अपने रिलेशनशिप को लेकर विक्की कौशल ने खोला राज, बोले- यह सबसे अच्छा एहसास है…
Next: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जीशान अय्यूब ने की लोगों से अपील, बोले- अपनी सबसे बड़ी ताकत…

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.