Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जीशान अय्यूब ने की लोगों से अपील, बोले- अपनी सबसे बड़ी ताकत…
  • दिल्ली
  • मनोरंजन
  • राजनीति

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जीशान अय्यूब ने की लोगों से अपील, बोले- अपनी सबसे बड़ी ताकत…

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

नई दिल्ली: 

Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर करीब 672 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इस चुनावी माहौल में जहां आम आदमी पार्टी वापस सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही है तो वहीं  भी सिंहासन पर काबिज होने की पूरी कोशिश कर रही है. दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार बॉलीवुड कलाकार भी खूब ट्वीट कर रहे हैं. हाल ही में एक्टर जीशान अय्यूब ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से अपील की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि दिल्ली के दोस्तों, ज्यादा से ज्यादा तादाद में वोट डालना, क्योंकि यही असली तरीका है देश के लिए कुछ करने का. 

बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) का दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) को लेकर किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं. जीशान अय्यूब ने अपने ट्वीट में लिखा, “दोस्तों, दिल्ली आ गया हूं. अपनी सबसे बड़ी ताकट वोटिंग का इस्तेमाल करने और देश के लिए अपने सबसे महत्वपूर्ण फर्ज को निभाने का. दिल्ली के दोस्तों, ज्यादा से ज्यादा तादाद में वोट करें कल. यही असली तरीका है देश के लिए कुछ करने का.” जीशान अय्यूब ने अपने ट्वीट के जरिए लोगों से वोट डालने की अपील की.

आदित्य और दिशा पटानी की ‘मलंग’ ने की शानदार ओपनिंग, कमाए इतने करोड़

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रहे हैं. वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी , बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. शहर में मतदान सुबह 8:00 बजे से शुरू होंगे और शाम को छह बजे समाप्त होंगे. वहीं, दिल्ली के करीब 1.47 करोड़ मतदाता यह चुनेंगे कि भारत की राजधानी पर किसका राज होगा. इस विधानसभा चुनाव के नतीजे करीब 11 फरवरी को घोषित किये जाएंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: PM नरेंद्र मोदी की दिल्ली वालों से अपील- वोटिंग का बनाएं नया रिकॉर्ड
Next: MG ने पेश की फुल-साइज़ SUV ग्लॉस्टर, मिलेगा दमदार इंजन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.