Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UNNAO RAPE: पीड़िता के वकील को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया
  • खेल
  • देश

UNNAO RAPE: पीड़िता के वकील को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments

घायल वकील को दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया एम्बुलेंस से ग्रीन कारिडोर में ट्रॉमा सेंटर से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचाया गया जहां एयर एम्बुलेंस ने उड़ान भरी। 28 जुलाई को उन्नाव रेप पीड़िता के वकील को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वेंटिलेटर यूनिट में वकील का इलाज चल रहा था। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि मरीज वेंटिलेटर पर था। इसलिए शिफ्ट करने में खास सावधानी बरती गई। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे ट्रॉमा से एम्बुलेंस लेकर एयरपोर्ट की ओर निकली। उन्होंने बताया कि एयर एम्बुलेंस में सिर्फ एक मरीज को ले जाने का स्थान था। इसस पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार देर रात उन्नाव रेप केस की पीड़िता को भी बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स के ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उन्हें भी एयर एबुलेंस के जरिए लखनऊ से दिल्ली लाया गया था। पीड़िता के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से एम्स ट्रांमा सेंटर तक ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया था। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार सुबह ही पीड़िता को लखनऊ से दिल्ली लाकर एम्स में इलाज का आदेश दिया था। उसके बाद एयर एम्बुलेंस रात 9 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची और वहां से 18 मिनट में एम्बुलेंस उसे एम्स ट्रांमा सेंटर लेकर पहुंच गई।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Himanshu Crime Reporter: राजधानी लखनऊ में ( पीजीआई ) थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलीबाग इलाके मैं मिली लावारिस लाश मौके पर पहुंची पुलिस
Next: BRITISH: सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह कश्मीर की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.