Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ओलावृष्टि और बिजली की गरज के साथ इन राज्यों में बारिश की संभावना
  • देश

ओलावृष्टि और बिजली की गरज के साथ इन राज्यों में बारिश की संभावना

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
67i

कई राज्यों में मौसम में फिर से बदलाव होने के आसार बन रहे हैं। 24 घंटे के दौरान दिन का तापमान 3 से 5 डिग्री नीचे आ गया है। न्यूनतम तापमान भी गिरा है और आगे शीत लहर चलने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और पूर्वोत्तर राजस्थान में शीतलहर की भाविष्यवाणी की गई है।

वहीं 11 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिससे पूरा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित होगा। शीत लहर के साथ प्रदेश के कई ठंडे इलाकों में सुबह के समय धुंध छाने के आसार बन रहे हैं। इस बीच दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। बीच बीच में शीत लहर चलने से ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।

वहीं नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी के ऊपर तेज हवाएं 45-55 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना हैं।वहीं कोहरे के कारण छत्तीसगढ़ के रायपुर से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट को नागपुर की ओर मोड़ दिया गया। कोहरे के कारण दृश्यता लगभग 900 मीटर थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल में कपड़ों और जूतों के साथ मानव कंकाल मिला
Next: महाभारत को लेकर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नॉर्मल फिल्मों से पांच गुना बड़ी है ये फिल्म

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 4 days ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 5 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.