Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पश्चिम बंगाल में कपड़ों और जूतों के साथ मानव कंकाल मिला
  • Uncategorized

पश्चिम बंगाल में कपड़ों और जूतों के साथ मानव कंकाल मिला

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
unnamed

पश्चिम बंगाल के पुरबा बर्दवान जिले में कपड़े और जूते के साथ एक मानव कंकाल मिला है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि कंकाल जमालपुर क्षेत्र के मोशग्राम रेलवे स्टेशन के पास एक झाड़ी के पीछे देखा गया था. एक ग्रामीण शुक्रवार की शाम को गायों को चराने के लिए वहां गया था. उसे वहां मानव कंकाल दिखा.

मानव कंकाल के ऊपर एक टी-शर्ट, एक पैंट और जूते थे. पुलिस ने कहा कि उसके पास एक पर्स मिला जिसमें पैसे और आधार कार्ड था. अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने कंकाल की पहचान दक्षिण 24 परगना जिले के निवासी 23 वर्षीय सोमेन घोष के रूप में की.

घोष के परिवार ने कहा कि वह 15 सितंबर से लापता है. उसके पिता प्रताप घोष ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या कहीं और की गई और फिर कंकाल को वहां फेंक दिया गया. पुलिस ने कहा कि उसने कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कश्मीर में शीतलहर जारी
Next: ओलावृष्टि और बिजली की गरज के साथ इन राज्यों में बारिश की संभावना

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.