Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • WhatsApp Pay को मिली एनपीसीआई की मंजूरी
  • गैजेट्स

WhatsApp Pay को मिली एनपीसीआई की मंजूरी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
1581050739-6621

Facebook के स्वामित्व वाली मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सएप की प्रस्तावित पेमेंट सर्विस WhatsApp Pay को नियामक की हरी झंडी मिल गई है। कंपनी चरणबद्ध तरीके से इस सर्विस को देश में शुरू कर सकती  है। व्हाट्सएप करीब दो साल से इस पेमेंट सेवा को पायलट आधार पर चला रही है। अंग्रेजी समाचार पत्र ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ की रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने गुरुवार को व्हाट्सएप को देश में भुगतान सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी। सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में व्हाट्सएप एक करोड़ यूजर्स के लिए यह सर्विस शुरू कर सकता है।

अब WhatsApp Pay को आरबीआई और NPCI दोनों की हरी झंडी मिल चुकी है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि व्हाट्सएप ने आरबीआई और एनपीसीआई को आश्वस्त किया है कि वह डेटा लोकलाइजेशन से जुड़े नियमों का पालन करेगी। सूत्रों ने कहा, ”अगर रेगुलेटरी शर्तों को पूरा करने में सफल रहता है तो मैसेजिंग एप पूरी तरह अपनी सेवा शुरू कर पाएगा।”

WhatsApp’s का यूजर बेस बहुत ज्यादा है, इसलिए उसे चरणबद्ध तरीके से अपनी पेमेंट सर्विस को शुरू करने की अनुमति मिली है। WhatsApp Pay यूपीआई की तर्ज पर काम करेगा। यूपीआई सिस्टम में बैंक अकाउंट होल्डर अपने नेट बैंकिंग आईडी या पासवर्ड के बिना किसी और व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे भेज सकते हैं। वर्तमान परिदृश्य में Google Pay भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लाये जाने वाला यूपीआई एप में से एक है। Walmart का स्वामित्व वाला PhonePe, Paytm और NPCI द्वारा विकसित BHIM भी प्रमुख UPI Platform हैं। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिद्धांत चतुर्वेदी ने फोटो शेयर कर अनन्या पांडे को बुलाया आंटी, ट्रोलर्स ने भी लिए मजे
Next: Bigg Boss 13:आसिम के फैन्स ने बिग बॉस को किया एक्सपोज, लीक हुई चैट

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.