Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Force Gurkha कस्टमाइज्ड व्हीकल में क्या है खास
  • बिजनेस

Force Gurkha कस्टमाइज्ड व्हीकल में क्या है खास

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturer

Auto Expo 2020 में अगर आप Force के पैवेलियन जाते हैं तो आपको इस एक्सपो की सबसे बड़ा पैसेंजर वाहन वहीं देखने को मिलेगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं Force Gurkha कस्टमाइज्ड की, जो कि एक पूरी तरह ऑफ-रोडर वाहन है। इतना ही नहीं यह हिमालय पर भी आसानी से चढ़ सकता है।

इसका टॉल स्टांस, बड़े बंपर, व्हील आर्क क्लैडिंग और चौड़ी गुर्खा ग्रिल पर राउंड प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ LED DRLs इसे काफी अच्छा लुक दे रहे हैं। यह पूरी तरह एक टिपिकल ऑफ-रोड किट्स के साथ मौजूद है और इसमें विंच, बुल-गार्ड, एक स्नोर्केल टनल, बूट पर लगे हुए दो स्पेयर टैंक्स और रोलओवर प्रोटेक्शन कैज दिए गए हैं।

हम अच्छे से जानते हैं कि इस कस्टमाइज्ड Gurkha को प्रोडक्शन में शामिल नहीं किया जाएगा। हालांकि, Force Motors का यह एक स्पेशल प्रोजेक्ट है जिसे आप ऑटो एक्सपो में देख सकते हैं। कंपनी ने इस डिस्प्ले मॉडल में 2.6 लीटर BS6 मानकों वाला डीजल इंजन दिया है जो कि 88 bhp की पावर जनरेट करता है। इसके टॉर्क फिगर के बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिसन दिया है जो कि पिछले दोनों एक्सल के जरिए चारों पहियों पर पावर सप्लाई करता है। हालांकि, अगर फोर्स कभी भी इसके बारे में सोचता है कि इसके साथ वास्तव में ऑफ-रोडिंग हो रही है तो हमें यकीन है कि इसके इंजन को अधिक ग्रन्ट्स प्राप्त करने के लिए तैयार किया जाएगा।

Post navigation

Previous: Auto Expo 2020 में पेश हुई अब तक की सबसे पावरफुल Compact SUV
Next: Auto Expo देखने पहुंची भारी भीड़ तो हुए इंतजाम फेल, बाउंसरों ने की मारपीट

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.