Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Auto Expo देखने पहुंची भारी भीड़ तो हुए इंतजाम फेल, बाउंसरों ने की मारपीट
  • उत्तर प्रदेश

Auto Expo देखने पहुंची भारी भीड़ तो हुए इंतजाम फेल, बाउंसरों ने की मारपीट

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Logo-Auto-Expo-The-Motor-Show-2020-925x564

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में उस समय हंगामा हो गया, जब जनता के लिए ऑटो एक्सपो के दरवाजे खुले. एक लाख से ज्यादा लोगों के वहां पहुंचने पर आयोजकों के सारे इंतजाम फेल हो गए. सबसे ज्यादा परेशानी का सामना ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले दर्शकों करना पड़ा. आयोजकों ने प्रिंटआउट के बिना दर्शकों को एंट्री देने से मना कर दिया गया. इससे नाराज लोगों ने हंगामा करना शुरु कर दिया. सुरक्षा में तैनात बाउंसरों ने दर्शकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. स्थिति पर काबू पाने के लिए सुरक्षा में तैनात CISF के जवानों ने भी लोगों पर लाठी भांजी.

ऑटो एक्सपो देखने पहुंचे लोगो का स्वागत CISF के जवानों ने लाठी भांजकर किया. एक व्यक्ति को एक्सपो मार्ट के अंदर खींच लिया और बाउंसरों ने उसको एक के बाद एक 8 थप्पड़ मारे. वीकेंड होने की वजह से ऑटो एक्सपो के चौथे दिन भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह 11 बजे से ही दर्शकों का आना शुरु हो गया था. ऑनलाइन (बुक माई शो से) टिकट बुक कराने वाले लोगों को गेट नंबर एक से एंट्री दी जा रही थी. आरोप है कि गेट पर तैनात कर्मचारियों ने कहा कि ऑनलाइन टिकट का प्रिंटआउट लेकर आना होगा, तभी एंट्री दी जाएगी. ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले दर्शकों की संख्या अधिक होने की वजह से भारी भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि इस दौरान क्यूआर कोड मशीन में भी कुछ खराबी आ गई. इससे नाराज लोगों ने हंगामा करना शुरु कर दिया. भारी भीड़ देख सुरक्षाकर्मियों ने गेट बंद कर दिया.

Post navigation

Previous: Force Gurkha कस्टमाइज्ड व्हीकल में क्या है खास
Next: कोरोना वायरस के प्रकोप से चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 723 हुई

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.