Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बुशफायर बैश: ब्रायन लारा ने बैट‍िंग में द‍िखाया जलवा, पोंटिंग XI ने गिलक्रिस्ट XI को हराया..
  • खेल
  • देश
  • विदेश

बुशफायर बैश: ब्रायन लारा ने बैट‍िंग में द‍िखाया जलवा, पोंटिंग XI ने गिलक्रिस्ट XI को हराया..

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (22)

Bushfire Bash: मैच का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए किया गया था.दुनियाभर के नामचीन क्रिकेटरों ने इस मुहिम को अपना समर्थन दिया और सालों बाद मैदान पर उतरे.

मेलबर्न: Bushfire Bash: ब्रायन लारा (रिटायर्ड आउट 30) और कप्तान रिकी पोंटिंग (रिटायर्ड आउट 26) के बाद ब्रेट ली (11-2) की शानदार गेंदबाजी के दम पर पोंटिंग एकादश ( Ponting XI) ने जंक्शन ओवल मैदान पर खेले गए बुशफायर बैश मैच (Bushfire Bash)में गिलक्रिस्ट एकादश ( Gilchrist XI)को एक रन से हरा दिया. इस मैच का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए किया गया था.दुनियाभर के नामचीन क्रिकेटरों ने इस मुहिम को अपना समर्थन दिया और सालों बाद मैदान पर उतरे. ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भयानक आग से प्रभावित लोगों की मदद करने के मकसद से धन जुटाने के लिए आयोजित बुशफायर क्रिकेट बैश चैरिटी मैच से आयोजकों ने 77 लाख डॉलर से भी अधिक की राशि जुटाई है. इस मैच से एकत्रित धन को अब ऑस्ट्रेलियाई रेड क्रॉस आपदा एवं राहत बचाव फंड को दान किया जाएगा ताकि ऑस्‍ट्रेल‍ियाजंगलों में लगी भयानक आग से प्रभावित लोगों की मदद की जा सके.
चैर‍िटी मैच: एल‍िसे पैरी का सामना करने के ल‍िए ‘र‍िटायरमेंट से लौटे’ सच‍िन, देखें VIDEO

10 ओवर के इस मैच में गिलक्रिस्ट एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पोटिंग एकादश ने पांच विकेट खोकर 104 रन बनाए. कप्‍तान र‍िकी पोंटिंग ने 14 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाए जबकि लारा (Brian Lara)ने 11 गेंदों की तूफानी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए. जस्टिन लेंगर छह रन बना सके जबकि मैथ्यू हेडन के बल्ले से 16 रन निकले. इसके अलावा फोएबे लीचफील्ड ने नौ रन बनाए. ल्यूक हॉज 11 रनों पर नाबाद लौटे. गिलक्रिस्ट एकादश की ओर से कर्टले वॉल्श, एंड्रयू साइमंड्स और युवराज सिंह ने एक-एक सफलता हासिल की.

टिप्पणियां
जवाब में गिलक्रिस्ट एकादश 10 ओवरों में छह विकेट पर 103 रन ही बना सकी. इसमें कप्तान और विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के 17, शेन वॉटसन ( Shane Watson)के 30 और एंड्रयू साइमंड्स के 29 रन शामिल रहे. पोंटिंग एकादश की ओर से ली के अलावा ल्यूक हॉज ने एक सफलता हासिल की.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Oscars 2020 Winners: Parasite ने बनाया ऑस्कर में नया रिकॉर्ड, Brad Pitt और Laura Dern को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर्स का अवॉर्ड
Next: CAA-NRC पर बोले ओवैसी- काग़ज़ नहीं दिखाएंगे, सीना दिखाकर कहेंगे – मार गोली, क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.