Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • CAA-NRC पर बोले ओवैसी- काग़ज़ नहीं दिखाएंगे, सीना दिखाकर कहेंगे – मार गोली, क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है
  • देश

CAA-NRC पर बोले ओवैसी- काग़ज़ नहीं दिखाएंगे, सीना दिखाकर कहेंगे – मार गोली, क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
NvLFwKa1_400x400

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) के खिलाफ देश के कई हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम कागज नहीं दिखाएंगे. अगर कागज दिखाने के लिए कहा जाएगा को सीना दिखाएंगे कि मारिए गोली. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ओवैसी ने कहा, ‘ जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद कह लाएगा. मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा. कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे कि मार गोली. मार दिल पे गोली मार क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है.’

ओवैसी इससे पहले भी सीएए और एनआरसी को लेकर नरेंद्र मोदी नेतृत्व  वाली सरकार पर हमलावर रहे हैं. हालही ओवैसी ने नागिरकता कानून को भेदभाव पूर्ण बताया था, साथ ही उन्होंने कहा था कि इस कानून से मुसलमानों को परेशान किया जाएगा. AIMIM नेता ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘प्रधानमंत्री कार्यालय का कहना है कि CAA किसी भी भारतीय की नागरिकता लेने का कानून नहीं है. लेकिन जैसा मैं कहता हूं इसका उपयोग गैर मुस्लिमों को हिरासत से निकालने के लिए किया जाएगा उनके मामले समाप्त कर दिये जाएंगे. वहीं मुस्लिम हिरासत में रहेंगे.’

इससे पहले उन्होंने शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए सरकार द्वारा बल प्रयोग करने की आशंका जाहिर की थी. शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पिछले 50 दिनों से प्रदर्शन हो रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने ओवैसी  से पूछा कि क्या ऐसे संकेत हैं कि 8 फरवरी के बाद सरकार शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटवा देगी. उसके जवाब में ओवैसी ने कहा, ‘हो सकता है वे उन्हें गोली मार दें. वे शाहीनबाग को जलियांवाला बाग भी बना सकते हैं. ऐसा हो सकता है. भाजपा मंत्रियों ने गोली मारने वाले बयान दिए हैं. सरकार को जवाब देना होगा कि कौन कट्टरपंथी है.’

Post navigation

Previous: बुशफायर बैश: ब्रायन लारा ने बैट‍िंग में द‍िखाया जलवा, पोंटिंग XI ने गिलक्रिस्ट XI को हराया..
Next: UP Board: नकल रोकने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम, अब परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक दूसरे स्कूलों के होंगे

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.