Skip to content

Hacked By ZhacNocha-RexaNocha

Hacked By ZhacNocha-RexaNocha

Primary Menu
  • Home
  • सुषमा स्वराज जी: का मंगलवार रात निधन हो गया, अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर तीन बजे किया
  • देश

सुषमा स्वराज जी: का मंगलवार रात निधन हो गया, अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर तीन बजे किया

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments

B.J.P की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे एम्स अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। पूर्व विदेश मंत्री एवं बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। P.M नरेंद्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि भारतीय राजनीति के एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। सुषमा का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर तीन बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय में रखा जाएगा। P.M मोदी ने ट्वीट किया, ‘भारतीय राजनीति में एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। भारत एक असाधारण नेता के निधन से शोकसंतप्त है, जिन्होंने जनसेवा और निर्धनों के जीवन में सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सुषमा जी अपने आप में अलग थीं और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थीं। गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और नेता देर रात एम्स पहुंचे। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राजभवन से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा कि भारत ने एक महान विदूषी, राष्ट्रभक्त, अत्यंत लोकप्रिय और मानवीय संवेदना से परिपूर्ण राजनेत्री को खो दिया है। उनके प्रशंसक सभी दलों में थे। वह करोड़ों भारतीयों की प्रेरणास्रोत रहीं। उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

Post navigation

Previous: JHARKHAND: के दुमका जिले में मंगलवार को एक महिला से रेप के बाद दरिंदगी की
Next: J&K में Article 370 समाप्त होने के बाद खास सतर्कता ताजमहल पर बरतने के निर्देश दिए गए, खतरे का अलर्ट जारी किया गया है

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 week ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 week ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 week ago 0
| ReviewNews by AF themes.