Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Redmi K20 Pro की होगी बाज़ार से ‘छुट्टी’
  • गैजेट्स

Redmi K20 Pro की होगी बाज़ार से ‘छुट्टी’

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
71fKgqliatL._SL1500_

Xiaomi ने बीते साल दिसंबर महीने में उस वक्त सबको चौंका दिया जब उसने सिर्फ Redmi K30 को लॉन्च किया। क्योंकि कयासों का बाज़ार साथ में Redmi K30 Pro के लॉन्च को लेकर भी गर्म था। अब ऐसा लगता है कि रेडमी के30 प्रो लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट और रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने ऐलान किया है कि Redmi K20 Pro का प्रोडक्शन इस महीने के बाद बंद हो जाएगा। यह चौंकाने वाला फैसला है, क्योंकि फोन ने अभी तक बाज़ार में एक साल भी पूरे नहीं किए हैं। संभव है कि ऐसा करके कंपनी मार्केट में रेडमी के30 प्रो के लिए जमीन तैयार करना चाहती है।

लू विबिंग ने अपने वीबो पोस्ट में बताया कि दुनियाभर में Redmi K20 Pro के 50 लाख से ज़्यादा यूनिट उपलब्ध कराए जा चुके हैं। लेकिन फरवरी 2020 में इस किफायती फ्लैगशिप हैंडसेट का प्रोडक्शन बंद हो जाएगा। याद रहे कि रेडमी के20 प्रो को बीते साल मई महीने में चीनी मार्केट में उतारा गया था। इसका मतलब है कि फोन को मार्केट में एक साल पूरा होने में अभी तीन महीने का वक्त बचा है।

हालांकि, लू विबिंग ने अपने पोस्ट से यह साफ नहीं किया है कि रेडमी के20 प्रो को इस महीने बाद मार्केट से हटाने का फैसला सिर्फ चीनी मार्केट तक सीमित होगा, या भारत जैसे मार्केट में भी कुछ ऐसा ही किया जाएगा। हमने इस संबंध में Xiaomi India को संपर्क किया।

Xiaomi के एक प्रवक्ता ने बताया कि रेडमी के20 सीरीज़ के फोन भारत में अभी बिकते रहेंगे। क्योंकि यह बाज़र में नंबर वन प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज़ है।

दूसरी तरफ, रेडमी के20 प्रो के प्रोडक्शन को बंद करने का फैसला एक तरह से इशारा है कि रेडमी के30 प्रो लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi अपने रेडमी के30 प्रो हैंडसेट को मार्च महीने में लॉन्च करेगी। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, रेडमी के30 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम होंगे। रेडमी ब्रांड के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे दिए जाएंगे। यहां 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर दिया जाएगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Samsung Galaxy Z Flip
Next: Xiaomi Mi 10 होगा 13 फरवरी को लॉन्च,

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.