Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • BJP की जीत पर मनोज तिवारी को भरोसा, बोले- हैरान मत होना अगर हम 55 सीटें जीत जाएं
  • दिल्ली

BJP की जीत पर मनोज तिवारी को भरोसा, बोले- हैरान मत होना अगर हम 55 सीटें जीत जाएं

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
parliament-budget-session-2020_2d64000a-4c72-11ea-a16c-785555db2321

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे (Delhi Assembly Elections Results 2020) आज घोषित होंगे. आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच मुकाबला है. यहां 8 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए थे. कुल 672 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. सभी दल अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) पार्टी की जीत को लेकर पूरा भरोसा जता रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की. जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं नर्वस नहीं हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि आज का दिन बीजेपी के लिए अच्छा दिन है. आज हम दिल्ली में सत्ता में आ रहे हैं. हैरान मत होना अगर हम 55 सीटें जीत जाएं.

मनोज तिवारी ने वोटिंग के बाद एक ट्वीट कर सबको हैरान कर दिया था. उन्होंने ट्वीट किया था, ‘ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे fail..मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा..भाजपा दिल्ली में ४८ सीट लेकर सरकार बनायेगी .. कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूँढे..’दरअसल 8 फरवरी को मतदान के बाद ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने दिल्ली में AAP को बहुमत मिलने का दावा किया था. 2015 चुनाव के मुकाबले AAP को कुछ सीटें जरूर कम मिलती दिखाई गई थीं लेकिन दिल्ली में सरकार आम आदमी पार्टी की ही बनती नजर आ रही है. बताते चलें कि वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. शुरूआती रुझानों में AAP को बहुमत मिल चुका है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: New Delhi सीट पर Arvind Kejriwal आगे, बीजेपी उम्मीदवार पीछे
Next: दिशा और आदित्य की ‘मलंग’ ने चौथे दिन भी कि धांसू कमाई

Related Stories

ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
Ambedkar_statue_2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा सरकार में सर्वाधिक अंबेडकर प्रतिमाएं खंडित हुईं, गोमती नगर में बहनजी की मूर्ति सपा के गुंडों ने तोड़ी: ब्रजेश पाठक

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.